प्रधानमंत्री के घर रक्षाबंधन का खास जश्न, नन्हे हाथों ने बांधी राखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर स्कूली बच्चों को अपने आवास पर बुलाया। इन बच्चों में NCC कैडेट की वर्दी पहने कुछ छात्र भी शामिल थे। इन सभी नन्हे मेहमानों ने खुशी-खुशी प्रधानमंत्री की कलाई पर राखियां बांधीं।
इस दौरान वहां का पूरा माहौल हंसी-खुशी और त्योहार के रंग में रंगा हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी बच्चों से बातें करते और उनके साथ मिलकर इस खास दिन का जश्न मनाते नज़र आए।
नरेंद्र मोदी ने शेयर कीं रक्षाबंधन की तस्वीरें
मोदी ने इस पूरे कार्यक्रम की कुछ शानदार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज 7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन के जश्न के दौरान मुस्कुराहटें और भी बहुत कुछ।"
उन्होंने एक्स पर भी देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह त्योहार प्यार और भरोसे के रिश्ते से लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है।