Page Loader
राजदंड 'सेंगोल' के साथ संसद में दाखिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, बैंड की धुन के साथ स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंगोल के साथ संसद में प्रवेश किया

राजदंड 'सेंगोल' के साथ संसद में दाखिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, बैंड की धुन के साथ स्वागत

लेखन गजेंद्र
Jan 31, 2024
12:45 pm

क्या है खबर?

संसद का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेंगोल के साथ सदन में प्रवेश किया। वीडियो में दिख रहा है कि उनके आगे पारंपरिक वेषभूषा में एक व्यक्ति सेंगोल लेकर चल रहा है। इसे सभापति की कुर्सी के सामने स्थापित किया गया। इस दौरान व्यक्ति के पीछे राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहे थे।

सदन

सदन में बैंड भी बजाया गया

वीडियो में राष्ट्रपति के आगमन के समय सदन में बैंड भी बजाया गया। संभवतः यह पहला मौका है, जब किसी सत्र के आरंभ में राष्ट्रपति का आगमन बैंड की धुन के साथ हुआ है। सदन में अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बता दें कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बार केंद्र सरकार का अंतिम बजट पेश करेंगी। बजट से पहले पेश होने वाला आर्थिक सर्वेक्षण नहीं जारी किया जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

राष्ट्रपति का राजदंड 'सेंगोल' के साथ आगमन