जुलाई में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें जरूरी काम
बैंक जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। 13 से 19 जुलाई के बीच भारत में बैंक 4 दिन तक बंद रहेंगे। अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण ऐसा होगा। अगर आपको कोई जरूरी बैंकिंग काम निपटाना है, तो अच्छा होगा कि आप भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची पहले ही देख लें, ताकि आपको अचानक कोई दिक्कत न हो।
UPI और ऐप्स रहेंगे चालू
16 जुलाई को ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में रथ यात्रा, कांग रथ यात्रा और हरेला त्योहार मनाए जाएंगे, जिनकी वजह से ये छुट्टियां होंगी। 17 जुलाई को मेघालय में यू टिरोट सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 18 जुलाई को सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी त्योहार मनाया जाएगा, इस कारण वहां भी अवकाश रहेगा। और हमेशा की तरह 19 जुलाई रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। अच्छी बात यह है कि बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी UPI और मोबाइल ऐप्स जैसी ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।