दिल्ली में BRICS की धूम: सजी राजधानी, जानें ट्रैफिक के ये बड़े बदलाव
दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए जोरो-शोरो से तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान BRICS सदस्य और सहयोगी देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। पूरा शहर रौशनी, दीवारों पर बनी कलाकृतियों और BRICS से जुड़ी चीजो से सजाया गया है, ताकि माहौल शानदार लगे।
इस साल भारत इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है, जिसका विषय 'लचीलापन, नवाचार, सहयोग और निरंतरता के लिए निर्माण' (बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी) रखा गया है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने होटलों के रास्ते तय किए
चीजें बिना किसी रुकावट के चलती रहें और कोई अफरा-तफरी न हो, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत मंडपम और 9 होटलों के बीच खास रास्ते बनाए हैं। इन होटलों में प्रतिनिधि ठहरेंगे।
VIP मूवमेंट के दौरान 35 से ज्यादा सड़कों पर नियम लागू रहेंगे और 22 जगहों पर गाड़ियों का रास्ता मोड़ा जाएगा। मध्य और दक्षिणी दिल्ली में सबसे ज्यादा पाबंदियां होंगी। इसलिए, अगर आप उन दिनों बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो पहले से तैयारी कर लें या फिर देरी से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें।