NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जहर मिला प्रसाद खिलाकर ली 10 लोगों की जान, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे
    अगली खबर
    जहर मिला प्रसाद खिलाकर ली 10 लोगों की जान, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जहर मिला प्रसाद खिलाकर ली 10 लोगों की जान, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 06, 2019
    06:50 pm

    क्या है खबर?

    आंध्र प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर सायनाइड मिला प्रसाद देकर 10 लोगों की हत्या का आरोप है।

    आरोपी सीरियल किलर ने पिछले दो सालों में इन घटनाओं को अंजाम दिया है।

    आरोपी हत्यारे की पहचान इलुरू के रहने वाले वेल्लांकी सिम्हाद्री के रूप में हुई है। उसने कृष्णा, ईस्ट गोदावरी और वेस्ट गोदावरी के रहने वाले लोगों को अपना सायनाइड देकर अपना शिकार बनाया।

    गिरफ्तारी

    अलौकिक शक्तियों का दावा करता था आरोपी- पुलिस

    आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए वेस्ट गोदावरी के SP नवदीप सिंह ने बताया कि उन्होंंने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

    पूछताछ में पुलिस को पता चला कि आरोपी शख्स ने रियल एस्टेट के बिजनेस में घाटा होने के बाद लोगों को चूना लगाना शुरू किया था।

    वह लोगों को ठगने के लिए दावा करता था कि उसके पास अलौकिक शक्तियां हैं। वह लोगों को गड़े हुए खजाने का लालच देकर उन्हें अपना शिकार बनाता था।

    मामला

    पैसों के बदले सिक्का देकर लोगों को लगाता था चूना

    सिम्हाद्री लोगों को उनका सोना दोगुना करने का झांसा देता था। इसके लिए वह लोगों से सोना और पैसे लेता और उन्हें बदले में सिक्का देता।

    उसका दावा था कि इस सिक्के से घर में समृद्धि आएगी। इसी के साथ उसने लोगों को साइनायड मिला हुआ प्रसाद देना भी शुरू कर दिया।

    पुलिस ने बताया कि वह लोगों को मारने के लिए साइनायड इस्तेमाल करता था, जिससे शरीर में कोई बदलाव नहीं दिखता और यह प्राकृतिक मौत जैसी लगती है।

    करतूत

    ऐसे सामने आई सिम्हाद्री की करतूत

    आंध्र प्रदेश पुलिस पिछले महीने एक मौत के मामले की जांच कर रही थी। उसी दौरान सिम्हाद्री की करतूत सामने आई।

    दरअसल, पिछले महीने इलुरु में एक सरकारी अध्यापक के नागाराजू की मौत हो गई थी।

    सिम्हाद्री ने उन्हें सिक्का देने के बदले दो लाख रुपये ऐंठे थे। नागाराजू के परिजनों ने उनकी मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

    जांच में जुटी पुलिस ने पूछताछ के लिए सिम्हाद्री को गिरफ्तार किया, जिसने अपना जुर्म कबूल लिया।

    जांच

    जहर मिला प्रसाद खिलाकर ली 10 लोगों की जान

    जांच में पुलिस को पता चला कि पिछले साल सिम्हाद्री के पास आने वाले लोगों में से 10 की मौत हो चुकी है।

    इसके बाद पुलिस ने विस्तृत जांच की तो सामने आया कि इन सभी की मौत साइनायड मिला प्रसाद खाने से हुई है।

    सिम्हाद्री पर अपनी दादी और भाभी को भी इस तरीके से मारने का आरोप है।

    पुलिस ने चार मामलों में सिम्हाद्री को आरोपी बनाया है और बाकी मामलों की जांच चल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आंध्र प्रदेश
    हत्या
    क्राइम समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    आंध्र प्रदेश

    गठबंधन के मोर्चे पर बड़ी गलतियां कर रही है कांग्रेस, सहयोगियों को बनाने में रही नाकाम दिल्ली
    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर का दावा- UPA के समय हुई थी 11 सर्जिकल स्ट्राइक राहुल गांधी
    गर्मियों में दक्षिण भारत की इन जगहों पर जाएँ घूमने, रोमांस का मज़ा हो जाएगा दोगुना कर्नाटक
    आंध्र प्रदेश: गुस्साए उम्मीदवार ने जमीन पर पटककर तोड़ी EVM, पुलिस ने किया गिरफ्तार लोकसभा

    हत्या

    हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता की दिनदहाड़े हत्या, मारी गईं 10-12 गोलियां हरियाणा
    विकास चौधरी हत्याकांडः खट्टर बोले, जिस व्यक्ति पर 13 मामले दर्ज, उसके साथ कुछ भी संभव हरियाणा
    भारत में पहली बार एक नाबालिग को उम्रकैद की सजा, जानें क्या था मामला हैदराबाद
    गाजियाबादः पूरे परिवार की हत्या के बाद शख्स ने की खुदकुशी, मुंह पर चिपके मिले टेप गाज़ियाबाद

    क्राइम समाचार

    राजस्थानः चुरू में पुलिसकर्मियों पर महिला से गैंगरेप का आरोप, राजसमंद में पुलिसकर्मी की पीट-पीटकर हत्या राजस्थान
    मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के ऊपर हुआ जानलेवा हमला, हमलावर ने किया सिर पर वार बॉलीवुड समाचार
    लुका-छिपी खेल रहा बच्चा आइसक्रीम ट्रॉली में छिपा, दम घुटने से हुई मौत उत्तर प्रदेश
    बेटी और पत्नी को मारने के लिए शूटर को पैसे देकर व्यापारी ने की खुदकुशी मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025