बेंगलुरु में पोलैंड के प्रधानमंत्री क्यों हुए भावुक? नेत्रहीन बच्चों से निकला 16 साल पुराना संबंध
देश
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क हाल ही में बेंगलुरु की यात्रा पर थे। इस दौरान वे नेत्रहीन बच्चों के एक केंद्र पर गए। वहां बच्चों ने उनके लिए पोलैंड का राष्ट्रगान गाया।
यही वह गाना था, जिसे इन बच्चों ने 16 साल पहले यानी 2010 में भी टस्क के सामने गाया था। इस बार फिर से उन्हीं बच्चों की आवाज में राष्ट्रगान सुनकर टस्क की आंखों में आंसू आ गए।
16 साल बाद डोनाल्ड टस्क की फिर से मुलाकात
16 साल बाद जब डोनाल्ड टस्क वापस उस जगह पहुंचे, तो उन्हें फिर से उसी समुदाय के बच्चों से मिलने का मौका मिला। उन्होंने बच्चों को उपहार दिए और इस खास पल का वीडियो बनाकर ऑनलाइन साझा किया।
टस्क ने कहा कि यह देखकर उन्हें बहुत खुशी हुई कि बच्चों को आज भी राष्ट्रगान के बोल याद हैं। उनके मुताबिक, यह उनके मजबूत रिश्ते और साझा इतिहास का साफ संकेत है।