भारत-यूरोपीय संघ FTA से 93 प्रतिशत भारतीय उत्पादों को मिलेगा फायदा, कैसे बदलेगा देश का व्यापार?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड और इटली के दौरे पर रहेंगे। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब कुछ महीने पहले ही जनवरी में भारत और यूरोपीय संघ (EU) ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत पूरी होने का ऐलान किया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नॉर्वे में होने वाले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। यह शिखर सम्मेलन ऐसे वक्त में हो रहा है, जब दुनियाभर में तेल की आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियां अंतरराष्ट्रीय सहयोग को और भी जरूरी बना रही हैं।
भारत-EU FTA से 93 प्रतिशत उत्पादों को बिना शुल्क के आयात की सुविधा
भारत-EU का FTA भारतीय निर्यातकों के लिए यूरोप के बाजारों में पहुंच आसान बनाएगा। इस समझौते के तहत 93 प्रतिशत भारतीय उत्पाद यूरोप में बिना किसी शुल्क के बेचे जा सकेंगे। इससे भारतीय निर्यात को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। साथ ही EU से आने वाली महंगी कारों और वाइन पर लगने वाला आयात शुल्क भी कम हो जाएगा। जानकारों का यह भी मानना है कि इस समझौते से 'मेक इन इंडिया' पहल को भी नई ऊर्जा मिलेगी।