LOADING...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से मुंबई में मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से मुंबई में मुलाकात की

लेखन गजेंद्र
Feb 17, 2026
04:02 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई के लोकभवन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो से मुलाकात की। मैंक्रो 3 दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बातचीत होगी, जिसमें रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा होगी। साथ ही कर्नाटक में हेलीकॉप्टर निर्माण इकाई का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया जाएगा। राष्ट्रपति मैंक्रो कल दिल्ली में चल रही AI शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे।

मुलाकात

सुबह की सैर पर निकले, 26/11 हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति मैंक्रो देर रात करीब डेढ़ बजे मुंबई हवाई अड्डे पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल और मुख्यमंत्री उपस्थित थे। इसके बाद मैंक्रो ताज पैलेस होटल आ गए। यहां से वे अपने सहयोगियों और सुरक्षा दल के साथ मरीन ड्राइव की पैदल सैर पर निकल गए। इसके बाद उन्होंने पत्नी ब्रिगिट मैक्रोन के साथ दक्षिण मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

ट्विटर पोस्ट

मोदी और मैंक्रो की मुलाकात

Advertisement