LOADING...
गैस सिलेंडर संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात की

गैस सिलेंडर संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से मुलाकात की

लेखन गजेंद्र
Mar 10, 2026
03:07 pm

क्या है खबर?

पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के बीच देश में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कटौती की बात सामने आ रही है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर लोगों की चिंता बढ़ी है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने दोनों मंत्रियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है।

चिंता

देश में बढ़ी चिंता, ESMA लागू

मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की बात सामने आई है। होटल और रेस्तरां एसोसिएशन ने काम-काज बंद करने की बात कही है। इस बीच, सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है, जिससे रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिक सेक्टर में बनाए रखना सुनिश्चित किया जा सके। सरकार ने गैस बुकिंग की अवधि बढ़ाई है और दाम भी बढ़ा दिए हैं।

चिंता

LPG का उत्पादन बढ़ाने का निर्देश

ईंधन किल्लत की चिंताओं के बीच जारी आदेश में रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल इकाइयों को तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) उत्पादन बढ़ाने और रसोई गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख हाइड्रोकार्बन धाराओं को LPG पूल में डालने का निर्देश दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि ESMA लागू करने से प्राकृतिक गैस आवंटन के लिए प्राथमिकता ढांचा तैयार हो गया है, जिससे आपूर्ति संबंधी मौजूदा बाधाओं का समाधान हो सकेगा।

Advertisement

संकट

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से बढ़ा है संकट

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच 28 फरवरी को युद्ध शुरू हुआ है, लेकिन मौजूदा संकट खाड़ी देशों पर ईरान के जवाबी हमले और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने से खड़ा हुआ है। यह समुद्री मार्ग भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश अपनी कुल LPG आवश्यकताओं का 62 प्रतिशत आयात करता है। सऊदी अरब जैसे देशों से आयातित वस्तुओं का 85-90 प्रतिशत हिस्सा यहीं से गुजरता है। भारत में प्रतिवर्ष 3.31 करोड़ टन LPG खपत होती है।

Advertisement