LOADING...
महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का बदलेगा रंग-रूप, प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया मास्टर प्लान
गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती गांधी आश्रम का होगा विकास (तस्वीर: एक्स/@narendramodi)

महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम का बदलेगा रंग-रूप, प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया मास्टर प्लान

लेखन गजेंद्र
Mar 12, 2024
05:58 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद के साबरमती स्थित महात्मा गांधी आश्रम में पुनर्विकसित कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया और आश्रम के पुनर्विकास का मास्टर प्लान जारी किया। अहमदाबाद दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने "आश्रम भूमि वंदना" योजना का उद्घाटन किया। योजना के तहत 1,200 करोड़ रुपये में आश्रम की 55 एकड़ भूमि पर विकास किया जाएगा। उन्होंने वीडियो के माध्यम से विकास की झलक दिखाई।

विकास

प्रधानमंत्री ने क्यों चुना 12 मार्च का दिन?

प्रधानमंत्री ने गांधी आश्रम के विकास के लिए 12 मार्च का दिन इसलिए चुना क्योंकि 1930 में इसी दिन महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से अंग्रेजों के खिलाफ नमक सत्याग्रह के तहत दांडी यात्रा शुरू की थी। इस योजना के तहत आश्रम में मौजूद 36 इमारतों का नवीनीकरण किया जाएगा। अभी यह आश्रम 5 एकड़ में बना हुआ है। मौजूदा इमारतों में गांधी के बारे में बताया जाएगा। यहां आने वाले लोगों के लिए कई सुविधाएं होंगी।

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में देखे गांधी आश्रम का मास्टर प्लान