प्रधानमंत्री मोदी की नॉर्डिक डील: 9,600 करोड़ रुपये का महा-निवेश, भारत बनेगा हरित ऊर्जा का ग्लोबल हब
तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेनमार्क, स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड और आइसलैंड के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान इन देशों ने जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई। इसी मौके पर एक नई पार्टनरशिप भी शुरू की गई, जिससे भारत के 'मिशन लाइफ' कार्यक्रम के तहत रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को तेज़ी मिलेगी।
EFTA देशों ने भारत में निवेश का ऐलान किया
ईएफटीए देशों ने भारत में 9,600 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है। इस निवेश का मकसद स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना, आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करना और रोज़गार के नए मौके पैदा करना है। बैठक में आर्कटिक क्षेत्र में मिलकर शोध करने पर भी जोर दिया गया। इसके साथ ही, छात्रों और पेशेवरों के लिए भी इन देशों के बीच आवाजाही आसान बनाने पर चर्चा की गई। भविष्य के रिश्तों को और मज़बूत बनाने के लिए भारत ने नॉर्डिक देशों के निवेशकों के लिए अपने रक्षा क्षेत्र के दरवाज़े भी खोल दिए हैं।