Loading...
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पुराने किले में SCO सभ्यता संवाद फोरम का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पुराने किले में SCO सभ्यता संवाद फोरम का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के पुराने किले में SCO सभ्यता संवाद फोरम का उद्घाटन किया

लेखन गजेंद्र
Nov 20, 2026
08:12 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सभ्यता संवाद फोरम का उद्घाटन किया। यह पुराना किला में आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री ने SCO सदस्य देशों के प्रतिनिधियों और अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहला सभ्यता संवाद फोरम है, जब दुनिया युद्ध-अशांति पर चर्चा कर रही है, तब भारत में सभ्यता और जुड़ाव पर चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति की सबसे मजबूत गारंटी सांस्कृतिक जुड़ाव होता है।

संवाद

हमारे पास पहले से ज्यादा अवसर- मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज हमारे पास पहले से कहीं अधिक अवसर हैं। 21वीं सदी की तकनीक ने दुनियाभर में सांस्कृतिक जुड़ाव की नई संभावनाएं पैदा की हैं। जिन देशों तक पहुंचने के लिए हमारे पूर्वजों को कभी महीनों यात्रा करनी पड़ती थी, वहां के लोगों से अब सेकंड में जुड़ा जा सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ने ज्ञान साझा करने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आसान बना दिया है। SCO देशों को इन संभावनाओं का लाभ उठाना चाहिए।"

मौका

हमारे देश में हजारों वर्षों की अनमोल विरासत सुरक्षित- मोदी

मोदी ने आगे कहा, "हमारे देशों के संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अभिलेखागारों में हजारों वर्षों की अनमोल विरासत सुरक्षित है। प्राचीन पांडुलिपियां, दुर्लभ ग्रंथ, ऐतिहासिक दस्तावेज और कलाकृतियां हमारे जुड़ाव के अनेक पहलुओं को सामने लाती हैं। आज तकनीक से इस विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के अच्छे अवसर हैं। हम प्राचीन ग्रंथों के डिजिटलीकरण और अनुवाद में सहयोग कर सकते हैं। संयुक्त शोध परियोना से साझा इतिहास के नए पहलुओं को सामने ला सकते हैं।"

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम

SCO सभ्यता संवाद फोरम में क्या होगा?

दिल्ली में 20-22 नवंबर तक कार्यक्रम के पहले दिन "बातचीत में सभ्यताएं-सांस्कृतिक शो" होगा, जो संगीत, नृत्य, विज़ुअल कहानी और कथन का मेल होगा।

फोरम में भारत की पुरातात्विक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां भी होंगी।

यह 1200 ईसा पूर्व से 1200 ईसवीं तक के पुरातात्विक साक्ष्यों से दिल्ली के इतिहास का एक विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेगा, जिसमें उत्खनित अवशेष, कलाकृतियां, वास्तुकला के टुकड़े और अन्य महत्वपूर्ण खोजें शामिल हैं।

महाभारत पर सचित्र स्क्रॉल प्रदर्शित होगा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

ADVERTISEMENT