प्रधानमंत्री मोदी ने आधुनिक नागरिक सुरक्षा बल नेटवर्क का ऐलान किया, स्वयंसेवकों की खड़ी करेंगे फौज
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली के लाल किले से उभरते खतरों से निपटने के लिए आधुनिक नागरिक सुरक्षा बल का बड़ा नेटवर्क तैयार करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित नागरिक सुरक्षा नेटवर्क आधुनिक प्रणालियों से लैस होगा और संकटों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए प्रशिक्षित होगा। साथ ही, प्रधानमंत्री ने देश को उन्नत रक्षा विनिर्माण के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने के लिए भी जोर दिया।
बयान
नागरिक सुरक्षा बल को लेकर क्या बोले मोदी?
मोदी ने कहा, "हम आने वाले दिनों में नागरिक सुरक्षा का बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे। आधुनिक व्यवस्थाओं से उनको परिचित कराएंगे। नागरिकों को आधुनिक संकटों से बचाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं? इसके लिए हम एक विशाल, आधुनिक नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी बल का गठन करने जा रहे हैं, जो समकालीन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगा।"
नागरिक सुरक्षा में सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली, आपातकालीन संचार, निकासी, आश्रय और अन्य प्रतिक्रिया तंत्र जैसे समन्वित उपाय शामिल होते हैं।
ट्विटर पोस्ट
मोदी की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बदलते सुरक्षा खतरों के मद्देनज़र नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
— PB-SHABD (@PBSHABD) August 15, 2026
उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस ढांचे को आधुनिक बनाया जा रहा है, जिससे देश की सुरक्षा में जनभागीदारी और मजबूत होगी।
ख़बर विस्तार से पढ़ने के लिए जुड़ें #PBSHABD के साथ, अभी… pic.twitter.com/Vlj57kb9hH
विनिर्माण
भारत के रक्षा विनिर्माण पर क्या बोले मोदी?
प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा विनिर्माण पर कहा कि भारत को आत्मनिर्भरता से आगे बढ़कर वैश्विक स्तर पर सैन्य प्रौद्योगिकी और उपकरणों के प्रमुख आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित करनी होगी।
उन्होंने कहा, "हमें अगली पीढ़ी की रक्षा प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनना होगा।"
उन्होंने खासतौर पर ड्रोन, ड्रोन-रोधी प्रणालियों और हाइपरसोनिक प्रौद्योगिकियों में घरेलू विशेषज्ञता विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो आधुनिक युद्ध में तेजी से महत्वपूर्ण होते जा रहे क्षेत्र हैं।