आसियान शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और निश्चितता की जरूरत
क्या है खबर?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस के मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में दुनिया पर अनेक संकट आए हैं और आज दुनिया को सबसे अधिक शांति, स्थिरता और निश्चितता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत और आसियान के पास सामर्थ्य और संकल्प है, जिसके साथ इस क्षेत्र को शांति और स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं।
बयान
प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में भारत की नीति ने भारत-आसियान संबंधों को नई गति और गहराई दी है, हमारी साझेदारी अब साझा संस्कृति-विरासत से आगे बढ़कर डिजिटल, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में नए आयाम प्राप्त कर रही है।
उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक, लोगों के बीच संबंध मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की है।
भारत और 9 आसियान देशों के बीच सीधी उड़ान और बढ़ता पर्यटन भी निकटता का प्रमाण है।
बयान
वैश्विक चुनौतियों पर क्या बोले मोदी?
प्रधानमंत्री ने वैश्विक चुनौतियों पर कहा, "पिछले कुछ वर्षों में दुनिया एक के बाद एक अनेक संकटों से गुज़री है। आज दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है शांति, स्थिरता और निश्चितता की।"
उन्होंने कहा कि भारत और आसियान मिलकर विश्व की लगभग एक-चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसीलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारा भविष्य प्रतियोगिता से नहीं, सहयोग से तय हो।
उन्होंने कहा कि सामर्थ्य और संकल्प से इस क्षेत्र को शांति-स्थिरता का प्रतीक बना सकते हैं।
ट्विटर पोस्ट
प्रधानमंत्री मोदी का भाषण
Sharing my remarks at the 23rd ASEAN-India Summit in Manila. https://t.co/XDyIFZ56N1
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2026