PM-KISAN की 24वीं किस्त अक्टूबर में, E-KYC नहीं किया तो नहीं मिलेंगे पैसे
प्रधानमंत्री किसान योजना अक्टूबर 2026 में अपनी 24वीं किस्त जारी करने की तैयारी कर रही है, हालांकि अभी तक इसकी सही तारीख सामने नहीं आई है। पिछली बार इस योजना के तहत 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी गई थी। इस योजना में योग्य किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं, जो सीधे उनके बैंक खातों में 3 किस्तों में दिए जाते हैं।
जमीन वाले किसान अपना ई-केवाईसी पूरा करे
अगर आपके परिवार के पास खेती योग्य जमीन है, तो आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, आप कोई संस्थागत भूस्वामी न हों या सरकारी नौकरी में न हों (जैसे सरकारी डाक्टर या कोई और अधिकारी)। पात्रता पूरी करने के बाद आपको पीएम-किसान पोर्टल पर अपना ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
अपने भुगतान की स्थिति जानने के लिए, आप ऑनलाइन "नो योर स्टेटस" फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको तुरंत पता चल जाएगा कि पैसा आपके खाते में आया है या नहीं।