LPG का थोड़ा संकट, लेकिन आपूर्ति बाधित नहीं- पेट्रोलियम मंत्रालय
क्या है खबर?
देशभर के कई राज्यों में खाना पकाने वाली रसोई गैस सिलेंडर के लिए लग रही कतार के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) का थोड़ा संकट है, लेकिन आपूर्ति बाधित नहीं है। सोमवार को मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि LPG की स्थिति अभी भी थोड़ी तंग बनी हुई है, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति लगातार मिल रही है, वितरकों के स्तर पर भी भरपूर स्टॉक है।
बयान
अब 90 प्रतिशत बुकिंग हो रही ऑनलाइन
शर्मा ने बताया कि अब लगभग 90 प्रतिशत LPG बुकिंग ऑनलाइन की जा रही है और 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) का इस्तेमाल बढ़कर 72 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि राज्यों ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को भी वितरकों ने अपनी दुकानें खोली और सिलेंडर घरों तक भेजे। DAC मिलने के बाद भी सिलेंडर न पहुंचने की जानकारी अभी नहीं मिली है। इसे देखा जाएगा।
रवाना
LPG के 2 जहाज आज और कल पहुंचेंगे
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने बताया कि फारस की खाड़ी से भारतीय ध्वज लगे LPG के 2 जहाज 13 मार्च को रवाना हो चुके थे, जो 14 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य का संकरा रास्ता पार कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि एक जहाज शिवालिक आज शाम 5 बजे तक मुंद्रा बंदरगाह पहुंच जाएगा, जिसकी सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दूसरा जहाज नंदादेवी मंगलवार को कांडला बंदरगाह पर आएगा।
ट्विटर पोस्ट
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने जानकारी दी
Crude oil supplies remain adequate and refineries are operating at high capacity, with petrol pumps functioning normally and no dry-outs reported. Natural gas supply remains uninterrupted with 100% availability for #CNG and PNG consumers. Commercial #LPG users are being… pic.twitter.com/op0EIjhZnZ
— PIB India (@PIB_India) March 16, 2026