आज भी स्थिर पेट्रोल-डीजल के दाम: दिल्ली में राहत, मुंबई समेत इन शहरों में 100 पार पेट्रोल!
देश
सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदलीं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं। इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL जैसी बड़ी तेल कंपनियों ने आज भी दाम स्थिर रखे। दरअसल, मई 2022 में एक्साइज ड्यूटी और राज्य के टैक्स कम होने के बाद से कीमतों में कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है।
मेट्रो शहरों में पेट्रोल 100 से ऊपर, डीजल नीचे
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 103.49 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुका है, लेकिन डीजल अभी भी इस निशान से नीचे ही बना हुआ है।