'गौ मूत्र विशेषज्ञ' कहना प्रियंका गांधी को पड़ा भारी, IIT निदेशक के समर्थन में उतरे लोग
चेंज.ऑर्ग पर डाली गई एक याचिका आजकल खूब चर्चा में है। यह याचिका तब शुरू हुई जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद में IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटि को 'गौ मूत्र एक्सपर्ट' कहा था। इस बयान के बाद से अब तक 14,000 से भी ज्यादा लोग इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। इनमें भारत और विदेश के कई जाने-माने शिक्षाविद और वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
याचिका में प्रियंका गांधी से गुजारिश की गई है कि वे अपना बयान वापस लें और इसके लिए खेद जताएं। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह बयान बहुत निजी और अपमानजनक है।
याचिका ने कामकोटि का किया बचाव, संसद में सभ्य संवाद की अपील
यह याचिका वी कामकोटि के महत्वपूर्ण योगदानों पर भी प्रकाश डालती है, जिनमें SHAKTI प्रोसेसर प्रोजेक्ट खास है। इसके साथ ही, याचिका संसद में और अधिक सम्मानजनक संवाद की मांग करती है। याचिका के समर्थक कहते हैं कि शिक्षकों और वैज्ञानिकों को विद्वानों की गरिमा के लिए आगे आना चाहिए और बहस हमेशा तथ्यों पर आधारित और सभ्य होनी चाहिए।