NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / लॉकडाउन: मजदूरों को गुमराह कर बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा करने का आरोपी शख्स गिरफ्तार
    अगली खबर
    लॉकडाउन: मजदूरों को गुमराह कर बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा करने का आरोपी शख्स गिरफ्तार

    लॉकडाउन: मजदूरों को गुमराह कर बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा करने का आरोपी शख्स गिरफ्तार

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 15, 2020
    01:04 pm

    क्या है खबर?

    देश में जारी लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के मुंबई में मंगलवार को प्रवासी मजदूरों को गुमराह कर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ जुटाने वाले आरोपी शख्स को पुलिस ने देर रात एरोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद कर उसके सोशल मीडिया अकाउंट को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    पुलिस उससे पूछताछ कर प्रवासी मजदूरों को गुमराह करने के कारणों का पता लगा रही है।

    जानकारी

    महामारी अधिनियम के तहत दर्ज किया मामला

    मुंबई पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनय दूबे हैं। उनके खिलाफ महामारी अनिधियम की धारा सहित भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 1,000 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

    सोशल मीडिया

    आरोपी दुबे ने फेसबुक पर चलाया था 'चलो घर की ओर' अभियान

    पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर 'चलो घर की ओर' अभियान चलाया था।

    विनय ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में इसी बात का जिक्र किया है। साथ ही अपनी एक टीम के बांद्रा में होने की बात कही थी।

    एक पोस्ट में उन्होंने 18 अप्रैल तक ट्रेनें शुरू नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी तक दी है। पुलिस अब उनके सोशल मीडिया के अन्य अकाउंटों की भी जांच करने में जुटी है।

    भीड़

    आरोपी ने ऐसे जुटाई मजदूरों की भीड़

    पुलिस ने बताया कि फेसबुक पर एक वीडियो में आरोपी ने खुद को नवी मुंबई निवासी विनय दुबे बताया है।

    इसमें आरोपी ने कहा कि उसने महाराष्ट्र में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए 40 बसों का इंतजाम किया है ताकि मजूदरों को मुफ्त में उनके घरों तक पहुंचाया जा सके। वीडियो में दावा किया गया कि राज्य सरकारों से अनुमति मांगी, लेकिन अभी तक नहीं मिली है।

    इस वीडियो को 15,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है।

    अन्य वीडियो

    फेसबुक पर अपलोड दूसरे वीडियो में आरोपी ने दे रखी है चेतावनी

    पुलिस के अनुसार आरोपी दुबे ने फेसबुक पर अपलोड किए वीडियो में कहा, "मेरा अनुरोध है कि राज्य सरकार 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के श्रमिकों के लिए वाहनों की व्यवस्था करें। वहां पहुंचने के बाद उन्हें क्वारंटाइन किया जा सकता है। वो हताश है और कोरोना से नहीं तो यहां भूख से मर जाएंगे। यदि सरकार कुछ नहीं करती है तो मैं प्रवासियों के साथ पैदल मार्च करूंगा।"

    जानकारी

    गृहमंत्री ने दिए थे कार्रवाई के आदेश

    बांद्रा स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भीड़ जुटने के मामले में राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। उन्होंने कहा था कि राज्य में अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    राजनीतिक संबंध

    राज ठाकरे के साथ साझा कर चुके हैं मंच

    बता दें आरोपी विनय दुबे उत्तर भारतीय महापंचायत नाम से NGO चलाते हैं। वो महाराष्ट्र में उत्तर भारत के श्रमिकों के मुद्दों पर काम करते हैं।

    गत दिनों उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के साथ मंच भी साझा किया था।

    इसके अलावा भी उनके अन्य राजनेताओं से अच्छे संबंध हैं। आरोपी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट किए हैं।

    इनमें से एक में सत्ताधारी पार्टी की सहयोगी NCP के नेताओं से उनकी करीबी झलकती है।

    लाठीचार्ज

    पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा था

    मंगलवार को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। ये सभी मजदूर फेसबुक वीडियो देखने के बाद घर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे थे।

    उस दौरान पुलिस ने सरकार द्वारा वाहन और ट्रेन नहीं चलाने की भी जानकारी दी थी, लेकिन वो वहां से नहीं गए।

    इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए उन्हें वहां से खदेड़ा था। हालांकि अब वहां से प्रवासी मजदूरों को पूरी तरह से हटा दिया गया है।

    जानकारी

    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति

    महाराष्ट्र में अब तक संक्रमण के 2,684 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 178 लोगों की मौत हो गई। मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है और यहां संक्रमण के लगभग 1,756 मामले सामने आ चुके हैं। शहर में 112 लोगों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    मुंबई

    कम हुई LPG सिलेंडर की कीमत, पिछले छह महीने से लगातार बढ़ रहे थे दाम दिल्ली
    मुंबई: अश्लील बातें करने के लिए व्यक्ति ने फाइव स्टार होटल में की 4,500 कॉल्स, गिरफ्तार पुणे
    कोरोना वायरस की वजह से गूगल और फेसबुक समेत इन कंपनियों के टेक इवेंट्स हुए रद्द माइक्रोसॉफ्ट
    महाराष्ट्र: सफर में उबर चालक को आई नींद, महिला यात्री को 150 किमी चलानी पड़ी कार उबर

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त हुई पुलिस, कई के खिलाफ हुई कार्रवाई राजस्थान
    कोरोना वायरस के बीच कालाबाजारी; मुंबई में 15 करोड़ रुपये की लागत के फेस मास्क जब्त मुंबई
    कोरोना वायरस: पुणे की इस कंपनी ने रिकॉर्ड समय में तैयार की जांच किट, मिली अनुमति भारत की खबरें
    तेलंगाना: मुख्यमंत्री बोले- लॉकडाउन का पालन करें, नहीं तो देना पड़ेगा गोली मारने का आदेश भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: पहले से कुछ इस तरह अलग हो सकता है लॉकडाउन का दूसरा चरण भारत की खबरें
    जोया मोरानी ने भी दी कोरोना को मात, ठीक होकर लौटीं घर मनोरंजन
    कोरोना वायरस: भारत में 1,000 से अधिक लोगों ने जीती जंग, अस्पताल से मिली छुट्टी भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: डेल स्टेन को भरोसा नहीं कि इस साल हो पाएगा टी-20 विश्वकप क्रिकेट समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: मेरठ में हॉटस्पॉट सील करने गई पुलिस टीम पर हमला, मजिस्ट्रेट और थानाप्रभारी घायल उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: हरियाणा सरकार की तैयारी, लॉकडाउन बढ़ाने के लिए तीन जोन में बंटेगा प्रदेश हरियाणा
    लॉकडाउन के बीच भारती-हर्ष ला रहे हैं नया 'होम मेड शो', इस दिन से होगा शुरु कपिल शर्मा
    कोरोना वायरस: सरकार ने रखा रोजाना एक लाख टेस्ट का लक्ष्य, अभी होते हैं 15 हजार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025