सोनिया गांधी के संस्मरण को लेकर पेंग्विन ने नकारा विवाद, अब इस तारीख को आएगा 'बिलॉन्गिंग'
पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि उसने सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' को छापने से इनकार कर दिया है।
कंपनी ने इन अफवाहों को गलत बताया। पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने बताया कि फैक्ट-चेकिंग और एडिटोरियल फीडबैक देना प्रकाशन के काम का एक आम हिस्सा है। उन्होंने साफ किया कि वे इस किताब को छापने को लेकर तैयार और उत्सुक थे, लेकिन बाकी जानकारी उन्होंने निजी रखी।
'बिलॉन्गिंग' 10 नवंबर को जारी करने की पुष्टि की
पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया के साथ बातचीत अभी भी चल रही है, लेकिन इसी बीच अमेरिका के प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉपफ ने यह पुष्टि कर दी है कि सोनिया गांधी का संस्मरण 10 नवंबर को वही प्रकाशित करेंगे।
यह किताब सोनिया गांधी के जीवन के कई पहलुओं पर रोशनी डालेगी। इसमें युद्ध के बाद के इटली में उनके बड़े होने से लेकर राजीव गांधी से शादी के बाद भारतीय राजनीति में कदम रखने और इंदिरा गांधी से उनके जुड़ाव तक की बातें शामिल होंगी।