Page Loader
इंडिगो की दुबई-अमृतसर फ्लाइट में नशे की हालत में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, यात्री गिरफ्तार
इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने का आरोपी गिरफ्तार (तस्वीर: ट्विटर/@indigo6E)

इंडिगो की दुबई-अमृतसर फ्लाइट में नशे की हालत में एयर होस्टेस से छेड़छाड़, यात्री गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
May 15, 2023
04:10 pm

क्या है खबर?

दुबई से अमृतसर आ रही इंडिगो की फ्लाइट के एक यात्री पर नशे की हालत में एयर होस्टेस से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी जालंधर के कोटली गांव का राजिंदर सिंह बताया जा रहा है। उसे अमृतसर में विमान से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया गया। चालक दल ने नियंत्रण कक्ष को सूचित किया था, जिसके बाद सहायक सुरक्षा प्रबंधक की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

घटना

कुछ दिन पहले सामने आया था चालक दल से मारपीट का मामला

कुछ दिन पहले एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में महिला चालक दल से मारपीट करने के आरोप में एक यात्री के विमान यात्रा करने पर 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। उसने विमान उड़ने के 15 मिनट बाद घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद विमान दिल्ली हवाईअड्डे लौट आया। इससे पहले इंडिगो फ्लाइट में उल्टी करने और एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला सहयात्री पर नशे की हालत में पेशाब करने का मामला सामने आ चुका है।