गुवाहाटी के पास पैसेंजर ट्रेन के इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित
क्या है खबर?
मिजोरम के सैरंग से कोलकाता की ओर जा रही ट्रेन संख्या कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) बुधवार सुबह असम के दीगारू रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना का शिकार हो गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के अधिकारियों के अनुसार, सुबह ट्रेन को एक अन्य ट्रेन को रास्ता देने के लिए लूप लाइन पर लिया जा रहा था। इसी दौरान लोको पायलट रफ्तार पर नियंत्रण नहीं रख सका और मुख्य इंजन के साथ 5 डिब्बे पटरी से उतर गए।
राहत
हादसे में सभी यात्री हैं सुरक्षित
NFR के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी केके शर्मा ने कहा, "सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फंसे हुए यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए तुरंत एक वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की गई है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं। NFR के महाप्रबंधक और रेलवे के दूसरे वरिष्ठ अधिकारी इन कामों की देखरेख के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।"
प्रयास
ट्रेक बहाली के किए जा रहे हैं प्रयास
दुर्घटना की सूचना मिलते ही गुवाहाटी से रेलवे की एक्सीडेंट रिलीफ टीम (ART) और मेडिकल वैन को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।
पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक को दुरुस्त करने के लिए क्रेन और भारी मशीनों की मदद ली जा रही है ताकि मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य किया जा सके।
रेलवे प्रशासन ने हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
#WATCH | Assam: A locomotive and five coaches of the Kolkata-Sairang Express (Train No. 13125) derailed at Digaru Railway Station in Kamrup (Metro) district at around 6:54 am today.
— ANI (@ANI) November 11, 2026
According to Northeast Frontier Railway, all passengers are safe, and no injuries have been… pic.twitter.com/BpimhFkh5R