NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान के शौचालय में धूम्रपान कर रहा यात्री गिरफ्तार
    अगली खबर
    दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान के शौचालय में धूम्रपान कर रहा यात्री गिरफ्तार
    दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान में यात्री ने धूम्रपान किया (प्रतीकात्मक तस्वीर: अनस्प्लैश)

    दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान के शौचालय में धूम्रपान कर रहा यात्री गिरफ्तार

    लेखन गजेंद्र
    Jun 28, 2024
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की उड़ान में एक यात्री को शौचालय के अंदर धूम्रपान करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और विमान नियमों के तहत कार्रवाई हुई है।

    समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, घटना 26 जून की है। उस दिन शाम 5:15 बजे विमान 176 यात्रियों को लेकर दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ा था।

    मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने से 50 मिनट पहले यात्री ने शौचालय में धूम्रपान किया था।

    कार्रवाई

    कैसे पकड़ा गया यात्री?

    रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री के शौचालय के अंदर धूम्रपान करने पर चालक दल के सदस्यों को स्मोक सेंसर के माध्यम से अलार्म सुनाई दिया।

    उन्होंने शौचालय का निरीक्षण किया तो वहां सिगरेट का टुकड़ा और माचिस की तीली थी। इसके बाद सदस्यों ने अधिकारियों को सूचित किया।

    उन्होंने यात्रियों से इस विषय में पूछताछ की तो उत्तर प्रदेश निवासी खलील कजम्मुल खान नामक यात्री ने धूम्रपान की बात कबूली। खान फतेहपुर के निवासी हैं।

    जांच

    हवाई अड्डे पर उतरने पर पुलिस को सौंपा गया 

    खबर के मुताबिक, विमान जब मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा तो आरोपी यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया। खान को सहार पुलिस थाने ले जाया गया है।

    विमान के शौचालय में यात्री द्वारा धूम्रपान करने का यह पहला मामला नहीं है। अप्रैल में जयपुर से मुंबई की एयर इंडिया की उड़ान में भी राजस्थान निवासी यात्री शौचालय में धूम्रपान करते दिखा था।

    इससे पहले दिल्ली से सूरत की एयर इंडिया उड़ान में पश्चिम बंगाल का यात्री पकड़ा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडिगो
    दिल्ली
    मुंबई

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    इंडिगो

    उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की पुष्टि, तेजस्वी सूर्या ने गलती से खोला था आपातकालीन दरवाजा तेजस्वी सूर्या
    इंडिगो एयरलाइंस ने यात्री को बिहार की जगह राजस्थान पहुंचाया, DGCA ने जांच के आदेश दिए हवाई यात्रा
    एयर एशिया पर लगा 20 लाख रुपये का जुर्माना, पायलटों की ट्रेनिंग में की थी लापरवाही नागरिक उड्डयन महानिदेशालय
    एयर इंडिया के बाद इंडिगो ने दिया 500 विमानों का ऑर्डर, टर्किश एयरलाइन से मिलाया हाथ एयर इंडिया

    दिल्ली

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 14 जून के लिए जारी हुए नए दाम, यहां हुआ बदलाव पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कुछ राज्यों में 18 से बारिश, दिल्ली में थोड़ा इंतजार भारतीय मौसम विभाग
    दिल्ली में कहां से आता है पानी और गंभीर जलसंकट की क्या वजह है?  दिल्ली जल बोर्ड
    पेट्रोल-डीजल: 15 जून के लिए पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी, जानिए कितने बदले  पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    मुंबई

    मुंबई: आदिवासी मेडिकल छात्रा की आत्महत्या के मामले में 3 डॉक्टरों की याचिका खारिज, जुर्माना लगा महाराष्ट्र
    खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए टाइम आउट ने निकाली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची  खान-पान
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 1 जून को कितने बदले दाम? यहां देखें  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    इंडिगो के विमान में बम होने की धमकी से मचा हड़कंप, मुंबई में कराई आपात लैंडिंग इंडिगो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025