Loading...
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, क्या हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी ने फोन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात की (फाइल तस्वीर)

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, क्या हुई चर्चा?

लेखन आबिद खान
Sep 30, 2026
07:32 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम तकनीक और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा को लेकर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम अपनी 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए हैं।'

दौरा

दिसंबर में अमेरिका का दौर कर सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी दिसंबर में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं, जहां G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। ये सम्मेलन 14-15 दिसंबर को फ्लोरिडा में आयोजित होगा, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे।

ये भी माना जा रहा है कि अगर प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका जाते हैं, तो वे शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। हालांकि, अभी दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आखिरी मुलाकात

जून में आखिरी बार मिले थे दोनों नेता

प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप की आखिरी मुलाकात जून में फ्रांस के एवियन में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। तब दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी सहित भारत-अमेरिका सहयोग में हुए घटनाक्रमों की समीक्षा की और एक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत पर चर्चा की।

दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर महीनों से चल रही बातचीत के भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENT