ट्रेन की AC बर्थ पर 'पान की दुकान'? वायरल वीडियो देख फूटा यात्रियों का गुस्सा
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पान विक्रेता मुंबई से छत्तीसगढ़ जा रही 3AC कोच की निचली बर्थ पर बैठा दिख रहा है। वह विक्रेता एक कपड़े को बिछाकर उस पर अपनी पान की दुकान का इंतजाम करके 25 पान तैयार कर रहा था। इस घटना ने यात्रियों और सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा और खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या ऐसे विक्रेताओं को ट्रेन के अंदर अपना कारोबार चलाने की अनुमति मिलनी चाहिए।
साफ-सफाई को लेकर चिंता
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। उन्होंने साफ-सफाई को लेकर गहरी चिंता जताई है और रेलवे से इस तरह की गतिविधियों पर लगाम कसने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस घटना के बाद अब लोग सार्वजनिक परिवहन में खाने-पीने की चीजों की तैयारी और बिक्री को लेकर बेहतर नियम बनाने और कड़ी निगरानी रखने की जरुरत पर भी जोर देने लगे हैं।