NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / तमिलनाडु: ऑडियो क्लिप विवाद में घिरे राजन को वित्त मंत्री पद से हटाया गया  
    अगली खबर
    तमिलनाडु: ऑडियो क्लिप विवाद में घिरे राजन को वित्त मंत्री पद से हटाया गया  
    तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल (तस्वीर: ट्विटर/@mkstalin)

    तमिलनाडु: ऑडियो क्लिप विवाद में घिरे राजन को वित्त मंत्री पद से हटाया गया  

    लेखन नवीन
    May 11, 2023
    01:47 pm

    क्या है खबर?

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। इसमें ऑडियो क्लिप विवाद में घिरे वित्त मंत्री पालानीवेल थियाग राजन पर गाज गिरी है।

    फेरबदल में राजन को वित्त मंत्री के पद से हटा दिया गया है और उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कथित ऑडियो क्लिप मामले के तूल पकड़ने के बाद से ही राजन से वित्त मंत्री का पद छीने जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

    क्या है मामला

    क्या है ऑडियो क्लिप मामला?

    तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने स्टालिन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 20 अप्रैल को वित्त मंत्री राजन की एक कथित ऑडियो क्लिप जारी की थी।

    इस क्लिप में एक शख्स को फोन पर बातचीत के दौरान यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और दामाद वी सबरीसन ने भ्रष्टाचार करके एक साल में 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की है।

    हालांकि, राजन ने इस ऑडियो क्लिप को फर्जी बताया था।

    ट्विटर पोस्ट

    तमिलनाडु सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल

    TAMILNADU CABINET RESHUFFLE
    T.R.B RAJA IS THE NEW INDUSTRIES MINISTER.
    DR.PALANIVEL THYAGRAJAN IS THE NEW IT MINISTER.
    THANGAM THENNARASU IS FINANCE MINISTER.#TNGOVT #MKStalinGovt pic.twitter.com/Lu4C7bv2T2

    — Suresh Kumar (@journsuresh) May 11, 2023

    कयास

    ऑडियो क्लिप मामले में तमिलनाडु में सियासत गर्म

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु कैबिनेट में हुए फेरबदल की वजह वित्त मंत्री राजन का कथित ऑडियो क्लिप ही है।

    भाजपा के यह क्लिप जारी करने और मुख्यमंत्री स्टालिन और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद से ही तमिलनाडु की सियासत गर्म है।

    भाजपा अध्यक्ष का दावा है कि ये ऑडियो क्लिप वित्त मंत्री राजन की ही है, जो स्वीकार रहे हैं कि स्टालिन और उनका परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

    मानहानि

    मुख्यमंत्री स्टालिन ने भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

    बुधवार को मुख्यमंत्री स्टालिन की ओर से लोक अभियोजक जी देवराजन ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई के खिलाफ इन आरोपों को लेकर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं और इनका लक्ष्य उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना है।

    अन्नामलाई ने 14 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन, उनके बेटे और दामाद पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

    फेरबदल

    तमिलनाडु कैबिनेट में और क्या फेरबदल हुआ?

    कैबिनेट फेरबदल में थंगम थेनारासु को वित्त मंत्री बनाया गया है, जबकि टी मानो थंगराज को दुग्ध और डेयरी विकास विभाग की जिम्मेदार दी गई है। इसके अलावा सूचना मंत्री एम पी सामीनाथन को तमिल विकास एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

    मंत्रिमंडल में नए चेहरे टीआरबी राजा को भी जगह मिली है और उन्हें उद्योग मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। राजा DMK के सांसद और पूर्व मंत्री टीआर बालू के बेटे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    एमके स्टालिन

    ताज़ा खबरें

    OpenAI ने AI कोडिंग एजेंट 'कोडेक्स' किया लॉन्च, ChatGPT में यूजर्स कर सकेंगे उपयोग  OpenAI
    सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को हुई 25 साल की सजा सलमान रुश्दी
    सुबह उठते ही इन डिटॉक्स ड्रिंक्स का करें सेवन, वजन घटाने में मिल सकती है मदद वजन घटाना
    गुरु रंधावा संग शनाया कपूर का पहला म्यूजिक वीडियो आया, डांस देख लोगों ने पीटा माथा शनाया कपूर

    तमिलनाडु

    उपचुनाव नतीजे: कांग्रेस ने 3 सीटें जीतीं, भाजपा के खाते में आईं 2 सीटें उपचुनाव
    #NewsBytesExplainer: रेप के आरोपी नित्यानंद और उसके तथाकथित देश 'कैलासा' की पूरी कहानी क्या है? संयुक्त राष्ट्र
    तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले की झूठी खबर फैलाई, BJP नेता और पत्रकारों पर केस बिहार
    बिहार के मजदूरों पर कथित हमलों की भ्रामक खबरों के बीच तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पर केस भाजपा समाचार

    एमके स्टालिन

    चुनाव परिणाम के बाद किसकी बनेगी सरकार, संभावित समीकरणों पर एक नजर नरेंद्र मोदी
    जगन रेड्डी ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये नेता रहे मौजूद आंध्र प्रदेश
    I&B मंत्रालय का आदेशः सीरियल्स के शुरुआत और आखिर में भारतीय भाषाओं में क्रेडिट दें चैनल प्रकाश जावड़ेकर
    तमिलनाडु: पटाखा फैक्‍ट्री में आग लगने से पांच की मौत, तीन घायल तमिलनाडु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025