NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पाकिस्तानी नौसेना ने गोलीबारी कर किया भारतीय मछुआरों के अपहरण का प्रयास, मामला दर्ज
    अगली खबर
    पाकिस्तानी नौसेना ने गोलीबारी कर किया भारतीय मछुआरों के अपहरण का प्रयास, मामला दर्ज
    पाकिस्तानी नौसेना ने किया भारतीय मछुआरों के अहपरण का प्रयास

    पाकिस्तानी नौसेना ने गोलीबारी कर किया भारतीय मछुआरों के अपहरण का प्रयास, मामला दर्ज

    लेखन भारत शर्मा
    Oct 09, 2022
    05:33 pm

    क्या है खबर?

    गुजरात से सटे समुद्र में पाकिस्तानी नौसेना की नापाक हरकत सामने आई है।

    पाकिस्तानी नौसेना की पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने गुजरात के जखाउ बंदगार से मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में गए छह भारतीय मछुआरों पर न केवल फायरिंग की, बल्कि उनकी नावं को डुबोते हुए अपहरण का भी प्रयास किया।

    इस दौरान भारतीय नौसेना के मौके पर पहुंचने पर PMSA उन्हें छोड़ दिया। इसको लेकर PMSA जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    प्रकरण

    6 अक्टूबर को मछलियां पकड़ने गए थे मछुआरे

    नवी बंदर थाना पुलिस ने बताया कि 6 अक्टूबर को सुबह 5 बजे छह भारतीय मछुआरों का दल भारतीय नाव 'हरसिद्धि 5' में सवार होकर जखाउ बंदरगाह से लगभग 45 समुद्री मील दूरी पर मछली पकड़ने गया था।

    उसी दौरान पाकिस्तान की PMSA का जहाज 'बरकत' वहां पहुंच गया और उसमें सवार जवानों ने मछुआरों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

    उन्होंने बताया कि PMSA जवानों ने उनकी एक नहीं सुनी और गोलियां चलते हुए उनकी नांव को डुबो दिया।

    अपहरण

    PMSA जवानों ने मछुआरों का अपहरण किया

    पुलिस ने बताया कि PMSA जवानों की फायरिंग के बीच एक मछुआरे ने SOS बटन दबा दिया था। इससे भारतीय नौसेना को संकेत मिल गया था। नाव डूबने के बाद PMSA जवानों ने उनका अपहरण कर लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके अलावा वह उन्हें अपने साथ पाकिस्तान ले जाने का प्रयास करने लगे।

    पुलिस ने बताया कि उसी दौरान भारतीय नौसेना के पहुंचते ही PMSA के अधिकारी सकते में आ गए।

    कहानी

    पकड़े जाने पर पाक सैनिकों ने सुनाई फर्जी कहानी

    पुलिस ने बताया कि भारतीय तटरक्षक दल के मौके पर पहुंचने के बाद PMSA अधिकारियों ने अलग ही कहानी सुनाना शुरू कर दिया।

    उन्होंने कहा कि उन्होंने यहां मछुआरों की नाव डूबी हुई देखी थी। ऐसे में वह उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे थे।

    उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने मछुआरों से भारतीय एजेंसियों को सूचना देने की बात कहते हुए उनका प्राथमिक उपचार कराया और खाने को भोजन भी दिया था। इसके बाद उन्होंने मुछुआरों को सौंप दिया।

    सच्चाई

    मछुआरों ने बताई PMSA की सच्चाई

    PMSA अधिकारियों ने मछुआरों की सुपुर्दगी का वीडियो भी बनाया और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कैसे उन्होंने भारतीय मछुआरों की बड़ी मदद की। इसके बाद मछुआरों ने भारत पहुंचकर पूरी कहानी भारतीय एजेंसियों को बताई।

    उन्होंने बताया कि कैसे पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन पर गोलियां चलाई और उनका अपहरण कर जबरन पाकिस्तान ले जाने की फिराक में थे। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने पुलिस थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    FIR

    किन धाराओं में दर्ज की गई है FIR?

    पुलिस अधीक्षक (SP) रवि मोहन सैनी ने बताया कि भारतीय एजेंसी की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पाकिस्तानी नौसेना के जवानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 365 (अपहरण), 427 (नुकसान पहुंचाना), 324 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    उन्होंने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के उपनिरीक्षक को मामले की जांच सौंपी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    गुजरात
    हत्या
    भारतीय नौसेना

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    पाकिस्तान समाचार

    अफगानिस्तान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, 950 से अधिक लोगों की मौत अफगानिस्तान
    पाकिस्तान: मुंबई हमले के मुख्य हैंडलर को सुनाई गई 15 साल की सजा लाहौर
    उदयपुर हत्याकांड: NIA को सौंपी गई जांच, अंतरराष्ट्रीय लिंक की भी होगी पड़ताल राजस्थान
    पाकिस्तान में कागज की भारी कमी, छात्रों को नहीं मिल पाएंगी किताबें शहबाज शरीफ

    गुजरात

    टाटा मोटर्स के स्वामित्व में आई फोर्ड की साणंद स्थित फैक्ट्री, बनेंगे इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रिक वाहन
    देश में 'लंपी' वायरस का कहर, अब तक 5,000 से अधिक जानवरों की मौत हरियाणा
    सड़क हादसे में छह की मौत, कांग्रेस विधायक का आरोपी दामाद गिरफ्तार कांग्रेस समाचार
    पंजाब में लंपी वायरस के कारण 2,100 पशुओं की मौत, 60,000 से अधिक बीमार राजस्थान

    हत्या

    बिहार: पटना में लूट का विरोध करने पर सेना के जवान की गोली मारकर हत्या बिहार
    दिल्ली: शराब पीने से रोका तो किरायेदार ने हथौड़ा मारकर की मकान मालिक की हत्या दिल्ली पुलिस
    गाजियाबाद: पढ़ाई से छुटकारा पाने के लिए जेल जाना चाहता था किशोर, दोस्त का गला काटा दिल्ली
    मध्य प्रदेश: सगे भाइयों ने चचेरी बहन के साथ किया गैंगरेप, मारपीट के बाद हुई मौत मुंबई

    भारतीय नौसेना

    #NavyDay: 12वीं के बाद भारतीय नौसेना में शामिल होने के अपने सपने को यूं करें साकार शिक्षा
    Indian Navy Recruitment: SSR, MR और AA के लिए आगे बढ़ी आवेदन तिथि शिक्षा
    भारतीय नौसेना ने 1,500 से अधिक पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    भारतीय नौसेना में निकली 2,500 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन रोजगार समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025