
अटारी-बाघा बॉर्डर पर पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को वापस लेने से मना किया- रिपोर्ट
क्या है खबर?
पंजाब के अटारी-बाघा बॉर्डर पर नया गतिरोध सामने आ रहा है। यहां से वापस पाकिस्तान जाने वाले नागरिकों उनकी सरकार ने लेने से मना कर दिया है।
खबरों के मुताबिक, भारतीय आव्रजन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने गुरुवार सुबह 8 बजे से अपने रिसीविंग काउंटर बंद कर दिए हैं।
इसके कारण 300 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक सीमा पर फंसे हुए हैं। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
आदेश
भारत सरकार ने बढ़ाई है समयसीमा
पाकिस्तान की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, भारत ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
पाकिस्तान के कदम के विपरीत भारत सरकार ने गुरुवार को पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने की समयसीमा को 30 अप्रैल से बढ़ाकर अगले आदेश तक कर दिया है।
इससे पाकिस्तान के नागरिकों को थोड़ी राहत मिली है।हालांकि, पाकिस्तान के इस कदम की आलोचना ही रही है। उसने नागरिकों को वापस लेने की तिथि में बदलाव नहीं किया है।
सीमा
अब तक इतने नागरिकों ने पार की सीमा
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को 26 पर्यटकों की पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हत्या के बाद भारत ने अल्पकालिक और सार्क वीजा रखने वालों को 27 अप्रैल और मेडिकल वीजा रखने वालों के लिए देश छोड़ने की समयसीमा 29 अप्रैल रखी थी।
अभी तक 6 दिनों में 55 राजनयिक और उनके सहायक कर्मचारियों सहित 786 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए हैं।
पाकिस्तान से 1,465 भारतीय वापस भारत आए हैं।