
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, LoC पर गोलीबारी
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के 1 हफ्ते बाद भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है।
मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम का एक बार फिर उल्लंघन किया है। यह 5वीं बार है, जब पाकिस्तान ने सीमा पार से बिना उकसावे के गोलियां बरसाई है।
गोलीबारी कुपवाड़ा, बारामुला जिले के साथ अखनूर सेक्टर में कई गई है। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है।
गोलीबारी
भारतीय सेना ने दिया जवाब
पाकिस्तान सेना की ओर से किये गए संघर्ष विराम का भारतीय सेना ने संयमित तरीके से जवाब दिया है।
भारतीय सेना उच्च परिचालन तत्परता बनाए रखते हुए और नागरिकों पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करते हुए अपना जवाब दे रही है।
सीमा पर भारतीय सुरक्षा बलों ने सतर्कता भी बढ़ा दी है। आधिकारिक तौर पर सेना की ओर से इन कार्रवाइयों का कोई जवाब नहीं दिया गया है।
हमला
रविवार रात को भी हुआ था हमला
पाकिस्तान की सेना ने रविवार रात को भी LoC पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा चलाये जा रहे आतंक विरोधी बड़े अभियान से पाकिस्तान चिंतित है, इसलिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तान छोटे हथियारों से सीमा पर गोलीबारी कर रहा है।