Page Loader
पाकिस्तान सेना ने 11वीं बार LoC पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, 8 सेक्टर पर गोलीबारी
LoC पर पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया (फाइल तस्वीर)

पाकिस्तान सेना ने 11वीं बार LoC पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, 8 सेक्टर पर गोलीबारी

लेखन गजेंद्र
May 05, 2025
08:59 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले 13 दिन बाद भी पाकिस्तान सेना की नापाक हरकत लगातार जारी है। सोमवार को भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि 4 और 5 कि दरम्यानी रात को पाकिस्तान की ओर नियंत्रण रेखा (LoC) के पास कई जगह गोलीबारी हुई है। इस बार 8 सेक्टरों में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है, जिसमें कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर शामिल हैं। ये गोलीबारी बिना उकसावे के हुई है।

गोलीबारी

भारतीय सेना ने दिया जवाब

पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों से चौकियों को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, भारतीय सेना की कर से इसका जवाब दिया जा रहा है। इससे एक दिन पहले LoC से सटी जिले के कृष्णा घाटी, सलोत्री और खड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना अग्रिम चोकियों को निशाना बनाया गया था। घटना के बाद सेना अलर्ट पर है और LoC के आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

तनाव

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा

22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में पाकिस्तानी आतंकियों ने अचानक हमला कर 26 पर्यटकों की उनके परिवार के सामने हत्या कर दी थी। घटना की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द किया है, जिससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। दोनों देशों की ओर से कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। हवाई क्षेत्र भी बंद कर दिया गया है।