Page Loader
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से LoC पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी जारी, जवान शहीद
LoC पर पाकिस्तानी सेना ने गोले दागे

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से LoC पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी जारी, जवान शहीद

लेखन गजेंद्र
May 08, 2025
09:01 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पड़ोसी देश ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर गोलीबारी शुरू की हुई है। यह सिलसिला मंगलवार रात से चल रहा है। गुरुवार तड़के भी कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर के अग्रिम गांवों पर भारी हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार से गोले दागे गए हैं। गोलीबारी में 5 एफडी रेजिमेंट के जवान दिनेश कुमार की मौत हो गई है। वह हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे।

गोलीबारी

नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, कोई घायल नहीं

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने सीमा पर अपनी चौकियों से 14वीं गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। उसने आधी रात के बाद कुपवाड़ा के करनाह क्षेत्र में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया और गोले और मोर्टार दागे। करनाह गोलाबारी में किसी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है। भारत ने भी उकसावे की कार्रवाई का मजबूती से जवाब दिया है। सीमा पार से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

हमला

खाली करा लिया गया है अधिकतर इलाका

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफड़ दिखाई पड़ रही है और वह LoC पर गोलीबारी करके अपना विरोध दिखा रहा है। संकट को भांपते हुए, भारतीय सेना ने LoC के आसपास के कई इलाकों को खाली करवा लिया है ऑयर नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। पाकिस्तान के हमलों से सीमा पर बसे गांवों में काफी नुकसान हो रहा है। यहां सुरक्षा बल सतर्क हैं।

जानकारी

मंगलवार को हुई थी 15 नागरिकों की मौत

पाकिस्तान ने मंगलवार रात को LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अंधाधुंध गोलाबारी और मोर्टार दागकर पुंछ और तंगधार क्षेत्रों में 15 भारतीय नागरिकों को मारा था। हमले में 43 घायल हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान पुंछ जिले में हुआ।