LOADING...
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से 600 भारतीय उड़ानों का मार्ग परिवर्तित
पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से भारतीय एयरलाइंस की 600 उड़ान प्रभावित (पिक्सल)

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से 600 भारतीय उड़ानों का मार्ग परिवर्तित

लेखन गजेंद्र
Apr 30, 2025
10:57 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। भारत ने जहां सिंधु जल समझौते को रद्द करने के साथ राजनयिक रिश्ते कम किये हैं, वहीं पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। पाकिस्तान के इस फैसले से 600 से अधिक भारतीय एयरलाइंस को पश्चिम को ओर जाने के लिए अपने विमानों का मार्ग बदलना पड़ा है।

असर

5 दिनों में 600 विमानों पर असर

मनीकंट्रोल के मुताबिक, 24 अप्रैल को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को भारत के लिए बंद किया था, जिसके बाद पहले 5 दिनों में भारतीय एयरलाइनों की लगभग 600 पश्चिम-बाउंड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अपना मार्ग बदलने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अन्य गंतव्यों के लिए उड़ान भरने वाले 120 उड़ानों को ईंधन भरने के लिए एक अतिरिक्त स्टॉप बनाना पड़ा। यह जानकारी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंटों और फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के आंकड़ों से मिली है।

असर

कितना पड़ रहा असर?

मौजूदा स्थिति से भारतीय एयरलाइन मुंबई और अहमदाबाद से होकर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलते हैं और फिर अरब सागर से होकर मस्कट की तरफ जाते हैं, फिर अपने गंतव्य निकलते हैं। मध्य पूर्व जाने के लिए 45 मिनट और यूरोप जाने के लिए डेढ़ घण्टे अतिरिक्त लग रहे हैं। प्रतिबंध 1 महीने तक रहा तो भारतीय एयरलाइंस को 1-1.5 करोड़ डॉलर का वित्तीय भार पड़ेगा। भारतीय एयरलाइंस की प्रति सप्ताह 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र पर निर्भर थीं।