Page Loader
उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने ISI से जुड़े खालिस्तानी आतंकी को कौशांबी से गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश के कौशांबी से खालिस्तानी आतंकवादी गिरफ्तार (तस्वीर: एक्स/@Uppolice)

उत्तर प्रदेश और पंजाब पुलिस ने ISI से जुड़े खालिस्तानी आतंकी को कौशांबी से गिरफ्तार किया

लेखन गजेंद्र
Mar 06, 2025
02:09 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गुरुवार को पाकिस्तान के ISI संगठन से जुड़े एक खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पंजाब का अमृतसर निवासी लाजर मसीह है, जो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सक्रिय सदस्य है। उसे उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (UPSTF) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान में तड़के 3 बजे पकड़ा है। वह कथित तौर पर स्वर्ण सिंह उर्फ ​​जीवन फौजी का करीबी बताया जा रहा है, जो BKI का जर्मनी मॉड्यूल चलाता है।

गिरफ्तार

गिरफ्तारी के दौरान कई अवैध हथियार बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान कई अवैध हथियार और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है, जिसमें 3 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, एक 7.62 MM रूसी पिस्तौल, 13 जिंदा कारतूस और विस्फोटक शामिल हैं। इसके अलावा एक सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी मिला है। आरोपी से पूछताछ कर कई जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

फरार

पंजाब से फरार हो चुका है आतंकी लाजर मसीह

UPSTF के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि जानकारी से पता चलता है कि गिरफ्तार आतंकवादी BKI के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह के लिए काम करता है। स्वर्ण सिंह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन ISI के गुर्गों के साथ सीधे संपर्क में है। उन्होंने बताया कि लाजर मसीह 24 सितंबर, 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था। पिछले महीने पंजाब पुलिस ने BKI के 2 अन्य मुख्य ऑपरेटर को भी पकड़ा था।

ट्विटर पोस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस ने जानकारी दी