NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / 2024 पद्म पुरस्कारों का ऐलान; पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण, मिथुन को पद्म भूषण
    अगली खबर
    2024 पद्म पुरस्कारों का ऐलान; पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण, मिथुन को पद्म भूषण
    पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो गई है

    2024 पद्म पुरस्कारों का ऐलान; पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण, मिथुन को पद्म भूषण

    लेखन महिमा
    Jan 25, 2024
    11:40 pm

    क्या है खबर?

    भारत सरकार ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया।

    पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और अभिनेत्री वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जो देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

    इन दोनों के अलावा अभिनेता चिरंजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और डांसर पद्मा सुब्रमण्यम को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया है।

    आइए जानते हैं कि पद्म भूषण और पद्म श्री से किसे-किसे सम्मानित किया गया है।

     पद्म भूषण 

    बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत 17 पद्म भूषण से सम्मानित

    मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, राजनेता राम नायक, एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत), गायिका उषा उत्थप, तमिलनाडु के अभिनेता और राजनीतिज्ञ विजयकांत (मरणोपरांत) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

    इसके अलावा फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

    कुल 17 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है, जो देश का तीसरी सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

    पद्मश्री 

    पद्म श्री पुरस्कार से किन्हें किया गया सम्मानित?

    देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री की बात करें तो इस साल कुल 110 हस्तियों को इससे सम्मानित किया गया है।

    इनमें स्टार टेनिस खिलाड़ा रोहन बोपन्ना और स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा भी शामिल हैं।

    इसके अलावा समाजसेवी पार्वती बरूआ, दुखू मांझी और चामी मुर्मू को भी पद्म श्री से नवाजा गया है।

    सभी विजेताओं को बाद में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजेंगी।

    क्षेत्र 

    किन-किन क्षेत्रों में दिये जाते हैं पद्म पुरस्कार? 

    पद्म पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेलकूद, सिविल सेवा इत्यादि के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।

    पद्म पुरस्कार समिति द्वारा की गई सिफारिशों पर पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं, जिसका गठन हर साल प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।

    पद्म विभूषण पुरस्कार असाधारण और विशिष्ट सेवा, पद्म भूषण उत्कृष्ट कोटि की विशिष्ट सेवा और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पद्म भूषण
    पद्मश्री
    गणतंत्र दिवस

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV से लेकर MG साइबरस्टर जून में होंगी लॉन्च, जानिए इनकी खासियत  टाटा मोटर्स
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    उत्तर प्रदेश: हरदोई में अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी कार; 6 की मौत, 5 घायल उत्तर प्रदेश
    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया

    पद्म भूषण

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत 3 को भारत रत्न, 4 को पद्म विभूषण गौतम गंभीर
    रिटायरमेंट के बाद भारतीय कर्मचारी को बची हुई छुट्टियों के बदले मिले 19 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    Padma Awards 2020: मैरी कॉम को पद्म विभूषण, ज़हीर खान समेत ये खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित जहीर खान
    क्या आप जानते हैं? खिलाड़ियों को अब तक मिले पद्म पुरस्कारों का 24% क्रिकेटर्स को मिले क्रिकेट समाचार

    पद्मश्री

    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत बॉलीवुड समाचार
    पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का 97 साल की उम्र में निधन पश्चिम बंगाल
    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची सुंदर पिचई

    गणतंत्र दिवस

    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? मिस्र
    जम्मू-कश्मीर: गणतंत्र दिवस से पहले सेना ने ध्वस्त किए 2 आतंकी ठिकाने, हथियारों का जखीरा बरामद जम्मू-कश्मीर
    गणतंत्र दिवस: ऊंट सवार महिला दस्ते से लेकर प्रचंड हेलीकॉप्टर तक परेड में क्या-क्या होगा खास? दिल्ली
    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बन चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025