NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: अधिक भीड़ से बिना प्रमाणपत्र संचालन तक, मलप्पुरम नाव हादसे के पीछे क्या रहीं वजहें? 
    अगली खबर
    केरल: अधिक भीड़ से बिना प्रमाणपत्र संचालन तक, मलप्पुरम नाव हादसे के पीछे क्या रहीं वजहें? 
    केरल में नाव पलटने से हुई 22 लोगों की मौत

    केरल: अधिक भीड़ से बिना प्रमाणपत्र संचालन तक, मलप्पुरम नाव हादसे के पीछे क्या रहीं वजहें? 

    लेखन सकुल गर्ग
    May 09, 2023
    12:26 pm

    क्या है खबर?

    केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार रात को नाव पलटने से हुए भीषण हादसे की संभावित वजह सामने आई हैं।

    मलप्पुरम पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक भीड़ होने के चलते हादसा होने की आशंका है, वहीं नाव पर मौजूद लोगों के पास लाइफ जैकेट भी उपलब्ध नहीं थीं।

    हालांकि, पुलिस ने हादसे के असल कारण की पुष्टि नहीं की है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद इसकी जांच शुरू की जाएगी।

    कारण 

    आधिकारिक समय सीमा खत्म होने के बाद भी चल रही थी नाव- रिपोर्ट

    बतौर रिपोर्ट्स, नाव शाम 5 बजे की आधिकारिक समय सीमा के बाद भी चल रही थी और यह शाम करीब 7:30 बजे डूबी।

    इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के विधायक पीके कुन्हालीकुट्टी ने भी न्यूज एजेंसी PTI को बताया था कि नाव पलटने के पीछे अधिक भीड़ को कारण माना जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि नावों को शाम 6 बजे के बाद सवारी लेकर पानी में नहीं जाना चाहिए, लेकिन इस मामले में नियम का उल्लंघन किया गया।

    लापरवाही

    मछली पकड़ने वाली नाव का पर्यटक सेवाओं के लिए हो रहा था इस्तेमाल

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव के मालिक ने मछली पकड़ने वाली नाव को पर्यटक सेवाओं के लिए परिवर्तित किया और इसमें सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया।

    अधिकारियों ने बताया कि यह नाव पर्यटक नावों के लिए जरूरी फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना ही चल रही थी।

    गौरतलब है कि हादसे के वक्त नाव में टिकट लेने वाले 40 लोग सवार थे, जबकि कई अन्य लोग टिकट के बिना ही यात्रा कर रहे थे।

    जानकारी

    नाव में यात्रियों को नहीं दी गई थी लाइफ जैकेट 

    नाव के पास जरूरी सुरक्षा प्रमाणपत्र भी नहीं था। नाव के चालक दल ने यात्रियों को लाइफ जैकेट भी नहीं दी थी। बता दें कि नाव का मालिक हादसे के समय से ही फरार चल रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।

    हादसा 

    भीषण हादसे में हुई 22 लोगों की मौत 

    नाव पलटने से हुए इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से कम से कम 7 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

    घटना के बाद केरल पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के जवानों ने बचाव अभियान चलाया था। इसके अलावा भारतीय तटरक्षक और भारतीय नौसेना के जवान भी मदद के लिए पहुंचे थे।

    घोषणा 

    केरल के मुख्यमंत्री ने की 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा

    केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान करने का ऐलान किया था।

    बता दें कि हादसे की जांच के लिए विशेष जांच दस्ते (SIT) का गठन किया जाएगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल
    नाव पलटना
    केरल सरकार

    ताज़ा खबरें

    यह युग युद्ध का नहीं है, लेकिन आतंकवाद का भी नहीं है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी
    अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को कैसे रखें हमेशा सुरक्षित?  इंस्टाग्राम
    पाकिस्तान के साथ केवल PoK पर बात होगी, खून-पानी एक साथ नहीं बहेंगे- प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    UPI हुआ डाउन, यूजर्स को भुगतान करने में हो रही दिक्कत UPI

    केरल

    ट्रांसजेंडर के बच्चा पैदा करने पर मुस्लिम नेता ने उठाया सवाल, कहा- विश्वास करने वाले बेवकूफ ट्रांसजेंडर
    कर्नाटक: बाघ के हमलों में दादा-पोते की मौत, राहुल गांधी ने की परिजनों से मुलाकात कर्नाटक
    IS समर्थकों को पकड़ने के लिए NIA का 3 राज्यों में 60 जगहों पर छापा राष्ट्रीय जांच एजेंसी
    केरल: NIT छात्र ने की आत्महत्या, छात्रावास की छठी मंजिल से कूदकर जान दी  आत्महत्या

    नाव पलटना

    आंध्र प्रदेश: गोदावरी नदीं में पलटी पर्यटकों से भरी नाव, 12 लोगों की मौत, 30 लापता आंध्र प्रदेश
    बिहार: भागलपुर जिले में नाव पलटने से एक महिला की मौत, कई लापता बिहार
    असम: ब्रह्मपुत्र नदी में टक्कर के बाद डूबी 120 यात्रियों से भरी दो नाव, 40 लापता नरेंद्र मोदी
    केरल: मलप्पुरम नाव हादसे में 22 लोगों की मौत, जानें अब तक क्या-क्या हुआ केरल

    केरल सरकार

    अब तक रजस्वला उम्र की 51 महिलाएं कर चुकी हैं सबरीमाला मंदिर में प्रवेश- केरल सरकार कांग्रेस समाचार
    सबरीमाला मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिकाओं पर सुरक्षित रखा फैसला, मंदिर बोर्ड का यू-टर्न केरल
    केरल: मुख्यमंत्री विजयन के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए 119 लोगों पर केस योगी आदित्यनाथ
    असम और त्रिपुरा के मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में दो लोग गिरफ्तार दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025