NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / बीते 5 सालों में मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और सजावट पर 100 करोड़ खर्च
    देश

    बीते 5 सालों में मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और सजावट पर 100 करोड़ खर्च

    बीते 5 सालों में मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और सजावट पर 100 करोड़ खर्च
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 26, 2019, 03:12 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बीते 5 सालों में मंत्रियों के बंगलों की मरम्मत और सजावट पर 100 करोड़ खर्च

    पिछले पांच सालों में मोदी सरकार के मंत्रियों के बंगलों और कार्यालयों के नवीकरण और सजावट पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की RTI के जवाब में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) ने यह जानकारी दी है। इनमें से 93.69 करोड़ रुपये बंगलों और कार्यालयों के नवीकरण और 8.11 करोड़ रुपये सजावट पर खर्च हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मंत्रियों को मिले घरों और उनके कार्यालयों की देखरेख की जिम्मेदारी CPWD की है।

    मोदी सरकार में कुल 70 मंत्री

    केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 70 मंत्री हैं। इनमें से 25 कैबिनेट मंत्री, 11 स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और 34 राज्य मंत्री हैं। RTI में प्रत्येक मंत्री के आवास पर खर्च हुई राशि की जानकारी मांगी गई थी, लेकिन CPWD ने पूरी मिलाकर जानकारी दी है।

    1 अप्रैल 2014 से लेकर 28 फरवरी 2019 तक का आंकड़ा

    यह आंकड़ा 1 अप्रैल, 2014 से लेकर 28, फरवरी 2019 तक का है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई सरकार ने 26 मई को शपथ ली थी। इसका मतलब यह है कि इस राशि में UPA सरकार के 56 दिनों के कार्यकाल का खर्च भी शामिल है। हालांकि, एक बार चुनावों की घोषणा होने के बाद CPWD किसी नए काम को शुरू नहीं करती है। इस लिहाज से देखा जाए तो यह खर्च मोदी सरकार के दौरान का ही है।

    मंत्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं

    मंत्रियों के वेतन का निर्धारण देश की संसद करती है। समय-समय पर मंत्रियों के वेतन और भत्ते बढ़ाए जाते हैं। मासिक वेतन के अलावा मंत्रियों को दिल्ली में बंगला और फर्नीचर दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें और कई सुविधाएं प्राप्त होती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग

    दिल्ली

    केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस- रिपोर्ट  कांग्रेस समाचार
    दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    पहलवानों को अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी- दिल्ली पुलिस दिल्ली पुलिस
    दिल्ली: प्रेमी ने नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या की, देखते रहे लोग दिल्ली पुलिस

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग

    दिल्ली: कर्तव्य पथ पर मौजूद 100 साल पुराने पेड़ों से जामुन तोड़ने के लिए लगेगी बोली दिल्ली
    सेंट्रल विस्टा परियोजना: दिल्ली सरकार ने नए PMO के लिए एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव को मंजूरी दी दिल्ली
    टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड करेगी नए संसद भवन का निर्माण, 861.90 करोड़ रुपये में मिला कॉन्ट्रेक्ट भारत की खबरें

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023