Loading...
बेंगलुरु: घर में मिला महिला का कंकाल, पुलिस को शक- एक साल पहले हुई थी मौत 
बेंगलुरु के एक घर में महिला का एक साल पुराना कंकाल मिला है

बेंगलुरु: घर में मिला महिला का कंकाल, पुलिस को शक- एक साल पहले हुई थी मौत 

लेखन आबिद खान
Aug 08, 2026
12:12 pm

क्या है खबर?

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के बागलगुंटे इलाके में एक डुप्लेक्स घर के अंदर से महिला का कंकाल मिला है। पुलिस का मानना है कि इस महिला की मौत एक साल पहले ही हो गई थी और शव घर में पड़ा-पड़ा कंकाल में बदल गया। महिला की पहचान 52 साल की दाक्षायिनी के तौर पर हुई है। वो बगलगुंटे इलाके के हवनूर लेआउट में अकेली रहती थीं।

घटना

पति-बेटे की मौत के बाद तनाव में थी महिला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दाक्षायिनी पति और बेटे की मौत के बाद तनाव से जूझ रही थीं। उनके पति उमेश की करीब 10 साल पहले मौत हो गई थी, जबकि बाद में कैंसर से उनके बेटे की भी मौत हो गई। इसके बाद से वे अकेली ही रह रही थीं।

करीब एक साल तक पड़ोसियों ने भी उन्हें घर से बाहर नहीं देखा। कुछ पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें लगा कि दाक्षायिनी अपनी बेटी के पास चली गई होगी।

बेटी

एक साल से बेटी ने नहीं किया फोन

दाक्षायिनी की एक बेटी भी है, जो अपने पति के साथ रहती है। जांच में पता चला है कि बेटी और दामाद पिछले एक साल में एक बार भी उनसे मिलने नहीं आये थे।

बेटी ने पुलिस को बताया कि साल भर पहले कुछ मनमुटाव की वजह से उसकी मां से बातचीत बंद हो गई थी। तब से उसने अपनी मां को फोन नहीं किया था। बेटी ने बताया कि मां ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया था।

ADVERTISEMENT