दिल्ली में दिवाली के जश्न के दौरान 135 लोग झुलसे, इनमें 35 बच्चे शामिल
देश
दीवाली के मौके पर सफदरजंग अस्पताल में आग से जलने के 135 मामले सामने आए। इनमें से ज्यादातर लोग पटाखों की वजह से घायल हुए थे।
दुख की बात यह है कि घायलों में 35 बच्चे भी शामिल थे। हालात इतने गंभीर थे कि एक मरीज को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इन आपातकालीन हालात से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने 20 बिस्तर पहले से ही तैयार कर रखे थे।
दिल्ली अग्निशमन सेवा को मिलीं 257 कॉल्स
दीवाली की रात दिल्ली दमकल विभाग को कुल 257 इमरजेंसी कॉल मिलीं। इनमें से 214 कॉल आग लगने की घटनाओं से जुड़ी थीं, जिसमें सात बड़ी आग की घटनाएं भी शामिल थीं। इन हादसों से निपटने के दौरान 5 दमकलकर्मी घायल हो गए।
जश्न के बाद पूरा शहर घने धुएं की चादर में ढक गया और वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) का स्तर 373 तक पहुंच गया।