Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा: तांत्रिक ने पारिवारिक झगड़े मिटाने का झांसा देकर महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म
देश

ओडिशा: तांत्रिक ने पारिवारिक झगड़े मिटाने का झांसा देकर महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म

ओडिशा: तांत्रिक ने पारिवारिक झगड़े मिटाने का झांसा देकर महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म
लेखन भारत शर्मा
May 07, 2022, 05:19 pm 3 मिनट में पढ़ें
ओडिशा: तांत्रिक ने पारिवारिक झगड़े मिटाने का झांसा देकर महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म
ओडिशा में तांत्रिक ने पारिवारिक झगड़े मिटाने का झांसा देकर महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म।

कहते हैं कि अंधविश्वास में सिवाय धोखे के कुछ नहीं मिलता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है ओडिशा के भोगराई प्रखंड में, जहां एक तांत्रिक ने पारिवारिक झगड़े खत्म करने का भरोसा दिलाकर एक महिला को बंधक बना लिया और 79 दिनों तक उससे दुष्कर्म किया। महिला के तांत्रिक के फोन से पुलिस को सूचना देने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला और उसके बेटे को तो आजाद करा लिया, लेकिन तांत्रिक फरार हो गया।

प्रकरण
महिला की शादी के बाद से हो रहे थे पारिवारिक झगड़े

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला के पति और ससुराल के अन्य सदस्यों सहित तांत्रिक एसके तोराफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में कहा कि उसकी शादी 22 जून, 2017 में हुई थी। उसके बाद से दहेज को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा। इससे परिवार में आए दिन झगड़े शुरू हो गए। इस पर उसके पति और ससुराल वालों ने सुखद वैवाहिक जीवन के लिए तांत्रिक से संपर्क किया था।

झांसा
तांत्रिक ने दिया था पारिवारिक झगड़े खत्म करने का झांसा

पुलिस ने बताया कि तांत्रिक ने पति को महिला को कुछ महिला उसके पास छोड़ने पर पारिवारिक झगड़े खत्म करने का झांसा दिया था, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि एक दिन महिला की सास ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। जब महिला की आंख खुली तो वह मयूरभंज जिले के बैंचडीहा निवासी तांत्रिक के कमरे में थी और उसका ढाई साल का बेटा भी वहीं था।

दुष्कर्म
तांत्रिक ने महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में तांत्रिक द्वारा उसे 79 दिनों तक बंधक बनाकर नियमित दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं महिला ने तांत्रिक पर ढाई साल के बेटे के साथ भी घिनौना काम करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि वह आए दिन तांत्रिक के सामने उसे छोड़ने और पति सहित ससुराल वालों से बात करने की याचना करती थी, लेकिन तांत्रिक ने उसकी एक नहीं सुनी और दुष्कर्म करता रहा।

खुलासा
कैसे हुआ वारदात का खुलासा?

पुलिस ने बताया कि 28 अप्रैल को तांत्रिक गलती से अपना फोन महिला के पास कमरे में छोड़कर चला गया था। महिला ने मौके का फायदा उठाकर उसके फोन से पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद तांत्रिक फिर से कमरे में आकर अपना फोन ले गया। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर दबिश देकर उसे और उसके बेटे को आजाद करा लिया, लेकिन तांत्रिक मौके पर नहीं मिला।

प्रयास
किए जा रहे तांत्रिक की गिरफ्तारी के प्रयास- पुलिस

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति नीलामणि जेना, ससुर पूर्णचंद्र, सास गीता रानी और देवर सूर्यमणि के खिलाफ महिला को परेशान करने तथा दुष्कर्म में सहयोग का तथा तांत्रिक एसके तोराफ के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। ​ पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
ओडिशा
रेप
क्राइम समाचार
ताज़ा खबरें
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन
अगले साल मार्च में हो सकता है महिला IPL के पहले सीजन का आयोजन खेलकूद
सामने आया चांद से जुड़ा रहस्य, ऐसे हुआ था धरती के इकतौले उपग्रह का निर्माण
सामने आया चांद से जुड़ा रहस्य, ऐसे हुआ था धरती के इकतौले उपग्रह का निर्माण टेक्नोलॉजी
चोट के चलते जिम्बाब्वे दौरे को मिस कर सकते हैं वाशिंगटन सुंदर
चोट के चलते जिम्बाब्वे दौरे को मिस कर सकते हैं वाशिंगटन सुंदर खेलकूद
ड्रेसिंग सेंस से काम के तरीके तक, मेटा AI बॉट को नहीं पसंद हैं मार्क जुकरबर्ग
ड्रेसिंग सेंस से काम के तरीके तक, मेटा AI बॉट को नहीं पसंद हैं मार्क जुकरबर्ग टेक्नोलॉजी
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले 2,000 जिंदा कारतूसों के साथ छह लोग गिरफ्तार
दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से पहले 2,000 जिंदा कारतूसों के साथ छह लोग गिरफ्तार देश
ओडिशा
श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता
श्रीलंका ने चीनी जासूसी जहाज को दी अनुमति वापस ली, भारत ने जताई थी चिंता दुनिया
क्या आपको पता है राष्ट्रपति मुर्मू का असली नाम 'द्रौपदी' नहीं है?
क्या आपको पता है राष्ट्रपति मुर्मू का असली नाम 'द्रौपदी' नहीं है? देश
भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिलचस्प बातें जानिए
भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में दिलचस्प बातें जानिए राजनीति
ओडिशा: द्रौपदी मुर्मू के गांव में बन रहे लड्डू, जश्न की तैयारियां शुरू
ओडिशा: द्रौपदी मुर्मू के गांव में बन रहे लड्डू, जश्न की तैयारियां शुरू देश
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना आज, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना आज, द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय देश
और खबरें
रेप
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा देश
महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर छोड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार देश
तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा
तमिलनाडु: वेल्लोर में पिता ने रेप कर 13 वर्षीय बेटी को बनाया गर्भवती, पुलिस ने दबोचा देश
मध्य प्रदेश: दुष्कर्म के दोषी ने जमानत पर छूटकर पीड़िता से किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया
मध्य प्रदेश: दुष्कर्म के दोषी ने जमानत पर छूटकर पीड़िता से किया गैंगरेप, वीडियो भी बनाया देश
हैदराबाद गैंगरेप केस: चार नाबालिग आरोपियों को मिली जमानत
हैदराबाद गैंगरेप केस: चार नाबालिग आरोपियों को मिली जमानत देश
और खबरें
क्राइम समाचार
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप देश
दिल्ली में इस साल रोजाना दर्ज हुए रेप के छह मामले, बाकी अपराधों में भी इजाफा
दिल्ली में इस साल रोजाना दर्ज हुए रेप के छह मामले, बाकी अपराधों में भी इजाफा देश
बेंगलुरु: महिला ने 4 वर्षीय बेटी की छत से फेंककर की हत्या, CCTV फुटेज सामने आया
बेंगलुरु: महिला ने 4 वर्षीय बेटी की छत से फेंककर की हत्या, CCTV फुटेज सामने आया देश
दो साल में 81 चीनी नागरिकों को दिया भारत छोड़ने का नोटिस- गृह राज्यमंत्री
दो साल में 81 चीनी नागरिकों को दिया भारत छोड़ने का नोटिस- गृह राज्यमंत्री देश
मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार
मेघालय सेक्स रैकेट: गिरफ्तार भाजपा नेता के फार्महाउस पर मिले विस्फोटक और हथियार राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022