Loading...
ओडिशा में झंडारोहण की तैयारी कर रहे शिक्षक-छात्र करंट की चपेट में आए, शिक्षक की मौत
ओडिशा में झंडारोहण की तैयारी कर रहे शिक्षक-छात्र करंट की चपेट में आए

ओडिशा में झंडारोहण की तैयारी कर रहे शिक्षक-छात्र करंट की चपेट में आए, शिक्षक की मौत

लेखन गजेंद्र
Aug 15, 2026
05:17 pm

क्या है खबर?

ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण की तैयारी कर रहे शिक्षक और छात्र करंट की चपेट में आ गए। हादसे में शिक्षक की मौत हो गई है। घटना सिमुलिया ब्लॉक के मैतापुर इलाके में स्थित रॉयल पब्लिक स्कूल में सुबह 8 बजे घटी है। मृतक की पहचान प्रियब्रता बेहरा के रूप में हुई है, जो शारीरिक शिक्षा के शिक्षक थे। हादसे में 3 छात्र घायल हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं।

हादसा

कैसे हुआ हादसा?

ओडिशा टीवी के मुताबिक, शिक्षक बेहरा स्कूल में झंडारोहण की तैयारी कर रहे थे। वह झंडा लगाने के लिए एक लोहे की पाइप लेकर छत पर गए, तभी ऊपर से गुजर रही बिजली की लो-टेंशन लाइन से पाइप छू गया।

शिक्षक को जोरदार झटका लगा, जिसके बाद वह गिर गए। उनके साथ 3 छात्र भी थे, जिनको झटका लगा और वे घायल हो गए।

घायल छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच

शिक्षक के पिता ने बताया- स्कूल नहीं जाना चाहता था उनका बेटा

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक शिक्षक के पिता ज्ञानेंद्र बेहरा ने मीडिया से बताया कि उनका बेटा स्कूल जाने को तैयार नहीं था, लेकिन उसे वहां बुलाया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भी शनिवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान स्कूल का छज्जा गिरने से एक छात्र की मौत हो गई।

छज्जे पर कुछ छात्र खड़े होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे थे.

ADVERTISEMENT