LOADING...
हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी ने की आत्महत्या
एनटी रामाराव की बेटी के उमा महेश्वरी ने की आत्महत्या

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी ने की आत्महत्या

Aug 01, 2022
06:28 pm

क्या है खबर?

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी के उमा महेश्वरी अपने हैदराबाद स्थित आवास में मृत पाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है और इसके पीछे के कारणों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि महेश्वरी कुछ समय से बीमार थीं। तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक रामाराव के 12 बच्चों में से महेश्वरी सबसे छोटी थीं। कुछ समय पहले ही महेश्वरी की बेटी की शादी थी।

जानकारी

परिवार के सदस्यों को दी गई जानकारी

घटना की जानकारी मिलते ही चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे और परिवार के दूसरे सदस्य महेश्वरी के आवास के लिए रवाना हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश्वरी के भाई और विधायक एन बालाकृष्णा और परिवार के दूसरे सदस्यों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि चंद्रबाबू नायडू की पत्नी, भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दुग्गुबाती पुरुंदेश्वरी, महेश्वरी की सगी बहने हैं। महेश्वरी अपनी चार बहनों में से सबसे छोटी थीं।

पुरानी घटना

येदियुरप्पा की नातिन ने की थी आत्महत्या

इसी साल जनवरी में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नातिन डॉ सौंदर्या ने आत्महत्या की थी। 30 वर्षीय सौंदर्या येदियुरप्पा की सबसे छोटी बेटी पद्मा की बेटी थीं। सौंदर्या एक निजी अस्पताल में डॉक्टर थीं और अपने डॉक्टर पति के साथ रहती थी। सौंदर्या की शादी 2018 में हुई थी और उनका नौ महीने का एक बच्चा है। बताया जा रहा है कि गर्भावास्था के बाद से ही सौंदर्या डिप्रेशन में थीं।

Advertisement

आंकड़े

देश में क्या है आत्महत्या की स्थिति?

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों पर गौर करें तो देश में आत्महत्या के मामलों में इजाफा हो रहा है। 2020 में देश में 1,53,052 लोगों ने आत्महत्या की थी। यह संख्या 2019 की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। आत्महत्या करने वालों में से 14.6 प्रतिशत यानी 22,372 शादीशुदा महिलाएं शामिल रही। इसी तरह 2020 में कुल 12,500 छात्रों ने आत्महत्या की थी, यानी रोज औसतन 34 छात्र खुदकुशी कर रहे थे।

Advertisement

हेल्पलाइन

इन हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

आत्महत्या एक गंभीर समस्या है। अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं तो आप नीचे दिये नंबरों पर फोन कर मदद प्राप्त कर सकते हैं। आसरा: यह मुंबई स्थित NGO है, जो परेशान और अवसाद से घिरे लोगों की मदद करता है। हेल्पलाइन नंबर- 91-22- 27546669 स्नेह इंडिया फाउंडेशन: यह संस्था हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे सेवा देती है। हेल्पलाइन नंबर- 91-44-24640050 वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ: हेल्पलाइन नंबर- 18602662345

Advertisement