NEET री-एग्जाम: 14 जून को एडमिट कार्ड, इस बार मिलेंगे 195 मिनट और 4 रफ पेज!
NEET की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए यह जरूरी खबर है। NTA, NEET UG 2026 री-एग्जाम के एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी कर देगा। यह परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पूरे भारत और कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय शहरों में आयोजित की जाएगी। अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग-इन करना होगा।
NEET री-एग्जाम में मिलेगा 195 मिनट का समय और 4 रफ पेज
इस बार परीक्षार्थियों को ज्यादा समय मिलेगा, यानी कुल 195 मिनट। इसके साथ ही, रफ कार्य के लिए पहले के 2 की बजाय अब 4 पेज दिए जाएंगे। परीक्षा शहर की जानकारी 7 जून को ही उम्मीदवारों को बता दी गई थी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद तैयारियों का जायजा लिया और परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि परीक्षा बिना किसी दिक्कत के सुचारु रूप से संपन्न होगी। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित ढंग से पहुंचाने के लिए भारतीय वायु सेना की मदद भी ली जा रही है।