NEET पेपर लीक मामले में NTA ने 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त, अधिकतर संविदा पर तैनात
क्या है खबर?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG पेपर लीक को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ा कदम उठाया है। NTA ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने 47 अधिकारी और कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसी तरह इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया है। NEET पेपर लीक के बाद उठाया गया यह बड़ा कदम है।
कदम
NTA में अधिकतर अधिकारी-कर्मचारी संविदा पर तैनात
शिक्षा मंत्रालय ने 22 जुलाई को राज्यसभा को बताया कि NTA में स्वीकृत 39 पदों के मुकाबले केवल 24 स्थायी कर्मचारी हैं। एजेंसी अपने संचालन के लिए 73 संविदा कर्मचारियों और 124 आउटसोर्स कर्मियों पर भी निर्भर है।
NTA ने जिन 47 अधिकारियों को हटाया गया है, उनमें से अधिकतर संविदा पर तैनात थे।
अब NTA दोबारा से पुनर्गठन करेगी, जिसमें परीक्षा संबंधी कार्यों को किस प्रकार आउटसोर्स करना है, इस पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
कदम
NTA के ढांचे में बदलाव की प्रक्रिया शुरू
मंत्रालय के अनुसार, यह कार्रवाई NTA में बड़े सुधार और जवाबदेही तय करने के लिए शुरू बड़े अभियान का हिस्सा है।
आने वाले दिनों में एजेंसी सुधार से जुड़े और भी कई अहम कदम उठाएगी। ऐसे में एजेंसी के ढांचे और कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की गई है।
सरकार परीक्षा संबंधी कार्यों के लिए NTA द्वारा संसाधनों की खरीद और आउटसोर्सिंग के तरीके को बदलने की योजना बना रही है ताकि बेहतर निगरानी-जवाबदेही हो सके।
जांच
पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून ला रही केंद्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात को एक वीडियो संदेश में बताया था कि सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करेगी, जो पेपर लीक के अपराधियों को सख्त सजा देगी।
प्रस्ताव को कैबिनेट ने शुक्रवार को अपनी मंजूरी दे दी, अब इसे सोमवार को संसद में पेश किया जाएगा।
विधेयक में पेपर लीक करते पकड़े जाने पर 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है। फास्ट ट्रैक कोर्ट मामले में 3 महीने की सजा सुनाएगा।
एजेंसी
NTA की 121 प्रतिशत बढ़ी है कमाई
NTA 2017 में बनाया गया था, जो 2018 से लेकर अब तक 270 परीक्षाएं करवा चुकी है। परीक्षाओं में अब तक 6.60 करोड़ छात्र शामिल हो चुके हैं।
NTA ने इस साल 12 परीक्षाएं कराई हैं, जिनमें 65 लाख छात्र शामिल हुए थे।
NTA की आय 2019-20 में 504.16 करोड़ से बढ़कर 2023-24 में 1,116.84 करोड़ रुपये हो गई, जो 121.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।
इसका खर्च 440.20 करोड़ से बढ़कर 1,040.96 करोड़ हुआ है, जो 136.5 प्रतिशत है।