NEET UG परीक्षा: NTA ने दूर की हर उलझन, बैंक डिटेल्स की अंतिम तिथि भी बढ़ाई
NEET UG के उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने री-परीक्षा से जुड़े छात्रों के मन में उठ रहे तमाम सवालों के जवाब देने के लिए नए FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) जारी किए हैं। परीक्षा की तारीख और समय का खास ध्यान रखें। यह परीक्षा 21 जून को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इसमें उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी होने की उम्मीद है।
NTA ने बैंक डिटेल्स जमा करने की तारीख 22 जून हुई
जिन उम्मीदवारों को रिफंड मिलना है, NTA ने उन्हें बैंक डिटेल्स जमा करने के लिए और समय दिया है। बैंक डिटेल्स सबमिट करने की आखिरी तारीख अब 22 जून कर दी गई है। लगभग 13 लाख उम्मीदवार पहले ही अपने बैंक डिटेल्स अपडेट कर चुके हैं। परीक्षा की भाषा वही रहेगी जो पहले चुनी गई थी, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
परीक्षा केंद्र 15 से 21 मई के बीच अपडेट किए गए शहर के विकल्पों के आधार पर तय होंगे। अगर किसी उम्मीदवार ने शहर का विकल्प अपडेट नहीं किया है, तो उसका पहले चुना गया शहर ही मान्य माना जाएगा। यदि पिछले परीक्षा केंद्र पर आपको कोई परेशानी हुई थी, तो आप अपनी शिकायत और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। NTA इस संबंध में आपकी मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार है।