NEET-UG 2026: NTA ने छात्रों को दी बड़ी राहत, अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज
देश
NEET-UG की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा की अवधि बढ़ा दी है। अब यह परीक्षा कुल 195 मिनट की होगी, जो दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इस बदलाव से परीक्षार्थियों को अपना पेपर पूरा करने और उपस्थिति दर्ज कराने के लिए थोड़ा ज्यादा समय मिल पाएगा, जिससे परीक्षा के दौरान होने वाली हड़बड़ी कुछ कम होगी।
NEET-UG प्रश्न पत्र में अब 4 रफ पेज मिलेंगे
इसके साथ ही, छात्रों को प्रश्न पत्र में रफ काम करने के लिए अब 2 की जगह 4 पेज मिलेंगे। यह बदलाव छात्रों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, खासकर उन छात्रों को इससे काफी मदद मिलेगी जो बांए हाथ से लिखते हैं। प्रश्न पत्रों का यह नया लेआउट सभी भाषाओं के लिए एक जैसा रहेगा, जिससे परीक्षा के दिन छात्रों को और ज्यादा आसानी होगी।