JEE Main 2026 सेशन 2: खत्म हुआ इंतजार! NTA ने जारी की फाइनल आंसर-की, अब जानें अपना स्कोर!
देश
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के दूसरे सेशन की आखिरी उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्रों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की बारीकी से समीक्षा करने के बाद यह फाइनल आंसर-की आई है। अब यह अपडेटेड उत्तर कुंजी jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है, जहां से सभी अभ्यर्थी अपने सवालों के जवाब का मिलान कर अपने प्रदर्शन का अनुमान लगा सकते हैं।
अभ्यर्थी यहां देनें फाइनल आंसर की
आखिरी उत्तर कुंजी देखने के लिए, jeemain.nta.nic.in पर जाएं और "JEE Main 2026 फाइनल आंसर की" लिंक पर क्लिक करें। सारी जानकारी एक आसान PDF फाइल के रूप में मिलेगी। इन्हीं उत्तरों के आधार पर छात्रों के नंबरों की गणना की जाएगी और परीक्षा के नतीजे भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे। आगे के अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नज़र बनाए रखें। सभी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं!