'जवान' के निर्देशक एटली दूसरी बार बने पिता, खास अंदाज में किया नन्हीं परी का स्वागत
क्या है खबर?
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बने हैं। एटली ने बेहद प्यारे अंदाज में अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की कि उनके घर एक नन्हीं परी का आगमन हुआ है। इस खास मौके पर उन्होंने एक दिल छू लेने वाला वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका बड़ा बेटा मीर अपनी छोटी बहन के आने का स्वागत करता नजर आ रहा है।
खुशखबरी
एटली ने दी बेटी के जन्म की खुशखबरी
निर्माता-निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए अपने दूसरे बच्चे, एक प्यारी सी बेटी के जन्म की घोषणा की है। इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को साझा करते हुए एटली ने लिखा, 'धन्य महसूस कर रहा हूं।' उन्होंने अपनी नन्हीं परी के स्वागत में एक बहुत ही प्यारा पोस्टर साझा किया है, जिसमें लिखा था, 'ये हुई ना बात, मुझे एक छोटी बहन मिल गई है। बड़ा भाई मीर।'
घोषणा
...जब एटली-प्रिया ने किया था दूसरी बार माता-पिता बनने का ऐलान
इससे पहले अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए एटली और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटोशूट की बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में प्रिया अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही थीं। इस संयुक्त पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "हमारे घर में एक और नए सदस्य के आने से खुशियां और बढ़ने वाली हैं। जी हां, हम दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं। हमें आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की जरूरत है।'
प्यार
सितारों और फैंस ने लुटाया दुलार
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने प्यार जताते हुए कमेंट किया, 'बहुत ही खूबसूरत। मेरी प्यारी मम्मा (प्रिया) को ढेर सारी बधाई।' कीर्ति सुरेश ने लिखा, श्मेरे डार्लिंग्स को बहुत-बहुत बधाई... नाइक और केनी (उनके पालतू जानवर) की तरफ से भी ढेर सारा प्यार।' काजल अग्रवाल ने लिखा, 'नन्हीं परी और बड़े भाई मीर को ढेर सारा प्यार।' सितारों के अलावा हजारों फैंस ने भी कमेंट सेक्शन को दिल वाले इमोजी और शुभकामनाओं से भर दिया है।
रिश्ता
सालों की डेटिंग और शादी
एटली और प्रिया ने अपनी शादी के 8 साल बाद दिसंबर, 2022 में अपनी पहली प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इसके कुछ समय बाद ही 31 जनवरी 2023 को उन्होंने अपने बेटे मीर का इस दुनिया में स्वागत किया था। एटली और प्रिया ने एक-दूसरे को जीवनसाथी चुनने से पहले कई सालों तक डेट किया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद साल 2014 में उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया।