NEET UG 2026 रिफंड में चूक गए थे? NTA ने अंतिम तारीख को बढ़ाकर 22 जून किया
अगर आप NEET UG 2026 के रिफंड के लिए बैंक विवरण देने की पहली समय-सीमा चूक गए थे, तो आपके लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने इसकी आखिरी तारीख अब 22 जून, 2026 तक बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि आपके पास रिफंड के लिए बैंक की जानकारी भेजने का और समय मिल गया है। अब तक लगभग 13 लाख छात्रों ने अपना विवरण जमा करा दिया है। अगर आपने अभी तक यह काम नहीं किया है, तो NEET पोर्टल पर अपने आवेदन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके इसे भेज सकते हैं।
बैंक खाता और IFSC विवरण जरूर भरें
इसके लिए आपको अपने बैंक खाते का नाम, बैंक का नाम, खाता नंबर और IFSC कोड भरना होगा। आप चाहें तो एक कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। यह अनिवार्य नहीं है, लेकिन इससे आपकी दी गई जानकारी के सही होने की पुष्टि हो जाती है और गलतियों से बचा जा सकता है। NTA ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि जानकारी सबमिट करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि एक बार जानकारी भेजने के बाद उसमें कोई बदलाव नहीं हो पाएगा।