NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर 60 किलोमीटर के भीतर होगा केवल एक टोल प्लाजा- नितिन गडकरी
    अगली खबर
    अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर 60 किलोमीटर के भीतर होगा केवल एक टोल प्लाजा- नितिन गडकरी
    अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर 60 किलोमीटर के भीतर होगा केवल एक टोल प्लाजा।

    अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर 60 किलोमीटर के भीतर होगा केवल एक टोल प्लाजा- नितिन गडकरी

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 23, 2022
    07:57 pm

    क्या है खबर?

    राष्ट्रीय राजमार्गों पर कम दूरी पर बार-बार लगने वाले टोल टैक्स से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है।

    सरकार ने अब राष्ट्रीय राजमार्गों पर 60 किलोमीटर के भीतर केवल एक ही टोल प्लाजा रखने का ऐलान किया है और यदि इससे कम दूरी पर कोई टोल प्लाजा संचालित है तो उसे अगले तीन महीनों के अंदर हर हाल में बंद कर दिया जाएगा।

    केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को इसका ऐलान किया है।

    घोषणा

    गडकरी ने लोकसभा में की घोषणा

    गडकरी ने लोकसभा में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए कहा, "भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर दो टोल बूथों के बीच 60 किलोमीटर की दूरी होना चाहिए। हालांकि, कई जगह इससे कम दूरी पर टोल प्लाजा संचालित हैं।"

    उन्होंने कहा, "जो हो रहा है वह गलत और अवैध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगले तीन महीनों के भीतर इन अवैध टोल बूथों को बंद करा दिया जाएगा।"

    बयान

    नहीं दे सकते हैं लोगों को तकलीफ- गडकरी

    टोल प्लाजा से सरकार को होने वाली कमाई पर गडकरी ने कहा, "हमें (सरकार) टोल प्लाजा से पैसा मिलता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों को परेशानी दी जाए। हम पैसे के लिए लोगों को तकलीफ नहीं दे सकते हैं।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें वीडियो

    All toll collecting points which are within 60 km of each other on the National Highways will be closed in the next three months. : Union Minister Shri @nitin_gadkari ji pic.twitter.com/RSmMUaJFVE

    — Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) March 22, 2022

    पास

    टोल प्लाजा के नजदीक रहने वालों को आधार कार्ड से मिलेगा पास

    गडकरी ने कहा कि कई जगहों से शिकायत है कि टोल प्लाजा के नजदीक रहने वालों को भी टोल टैक्स देना पड़ रहा है। इसको लेकर सदन के किसी सदस्य ने आधार कार्ड के जरिए पास जारी करने का सुझाव दिया था।

    उन्होंने कहा कि सदस्य के सुझाव को मानते हुए अब उन्होंने टोल प्लाजा के नजदीक रहने वाले लोगों को आधार कार्ड के जरिए पास देने की व्यवस्था की है। इससे अब उन्हें अनावश्यक टोल नहीं देना होगा।

    अनिवार्य

    हर गाड़ी में छह एयरबैग लगाना किया अनिवार्य- गडकरी

    गडकरी ने कहा कि देश में हर साल डेढ़ लाख लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है। सरकार लोगों को मरते हुए नहीं देख सकती है।

    उन्होंने कहा लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अब मंत्रालय ने सभी गाड़ियों में छह एयरबैग लगाना अनिवार्य कर दिया है। इससे हादसों में मौतों की संख्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

    इस दौरान उन्होंने कानून का सम्मान करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की भी बात कही।

    तुलना

    2024 तक अमेरिका जैसी होंगी देश की सड़कें- गडकरी

    गडकरी ने आत्मनिर्भर, सुखी, समृद्ध और संपन्न भारत बनाने के मोदी सरकार के संकल्प के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि साल 2024 तक भारत का सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर हो जाएगा। इससे देश का विकास और आर्थिक वृद्धि होने के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 60,000 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम कर रहे हैं तथा जोजिला सुरंग के 2024 तक ही पूरा होने की उम्मीद है।

    राहत

    12 घंटे में पूरा होगा दिल्ली से मुंबई तक का सफर- गडकरी

    गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली से मुंबई तक का सफर महज 12 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम तेज गति से चल रहा है।

    इसी तरह मुंबई से श्रीनगर तक की यात्रा भी महज 20 घंटे में पूरी हो सकेगी। इसके लिए दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है और उसे जम्मू-श्रीनगर हाईवे से जोड़ा जाएगा। इसी तरह कई अन्य परियोजनाओं पर भी काम जारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नितिन गडकरी
    परिवहन मंत्रालय

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोटक से लदी कार स्कूल बस में टकराई, 4 बच्चों की मौत पाकिस्तान समाचार
    एक्स अकाउंट सस्पेंड होने पर रिस्टोर के लिए कैसे करें अपील?  X
    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी

    नितिन गडकरी

    कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्र सरकार
    देश में अब तक ये आठ केंद्रीय मंत्री हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित अमित शाह
    कोरोना संक्रमित पाए गए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, अस्पताल में भर्ती मुंबई
    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन नरेंद्र मोदी

    परिवहन मंत्रालय

    मांग बढ़ने पर किराया नहीं बढ़ा सकेंगी ऐप-आधारित टैक्सी कंपनियां, सरकार ने कसी लगाम उबर
    #NewsBytesExclusive: 20 सालों से परिवहन नियमों को तोड़ रही राजस्थान सरकार राजस्थान
    इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट, जल्द जारी हो सकते हैं नियम भारत की खबरें
    दिल्ली सरकार महिला चालकों को कर रही प्रोत्साहित, ई-ऑटो परमिट में मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण दिल्ली सरकार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025