Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
बज
मिजोरम
गर्मी की लहर
वैक्सीन समाचार
क्राइम समाचार
भारतीय नौसेना
बिजली संकट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का 60 साल की उम्र में निधन
देश

मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का 60 साल की उम्र में निधन

मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का 60 साल की उम्र में निधन
लेखन भारत शर्मा
Feb 24, 2021, 02:10 pm 3 मिनट में पढ़ें
मशहूर पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर का 60 साल की उम्र में निधन

पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। वह 60 साल के थे और एक महने पहले किडनी की दिक्कत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनका ऑपरेशन तो सफल रहा, लेकिन इस बीच वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनकी मौत से प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई।

करियर
ऐसा रहा सिकंदर का करियर

बता दें गायक सरदूल सिकंदर का पंजाबी भाषा के लोक और पॉप गीतों को मशहूर करने में काफी अहम योगदान रहा है। सिकंदर ने साल 1980 के दशक में अपनी पहली एलबम "रोडवेज दी लारी" को रिलीज किया था। वह इतना फेमस हुआ कि उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिकंदर ने कई हिट गाने भी दिए हैं। एक बेहतरीन गायक होने के साथ-साथ सरदूल सिकंदर अच्छे अभिनेता भी थे। सरदूल ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था।

शोक
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया

सिकंदर के निधन की खबर सुनकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'महान पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उसी के लिए उनका इलाज चल रहा था। पंजाबी संगीत की दुनिया आज गरीब हो गई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।'

जानकारी
सिंघु बॉर्डर भी पहुंचे थे सिकंदर

बता दें गायक सरदूल सिकंदर दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में गए थे। वहां उन्होंने किसानों का समर्थन करते हुए कानूनों को वापस लेने की मांग की थी। उनके साथ उनकी पत्नी और गायिका अमर नूरी भी थी।

अन्य
SAD प्रमुख ने भी सिकंदर के निधन पर जताया दुख

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, 'प्रसिद्ध पंजाबी पार्श्व गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। पंजाबी फिल्म और संगीत उद्योग को भारी नुकसान। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए प्रार्थना। उनकी आत्मा को शांति मिले!' इसी तरह पंजाब कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'सरदूल सिकंदर के परिवार के प्रति संवेदना। उन्होंने पंजाबी संगीत उद्योग में बड़ा योगदान दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

ट्वीट
पटियाला सांसद प्रनीत कौर ने ट्वीट कर जताया दुख

पटियाला सांसद प्रनीत कौर ने लिखा, 'प्रसिद्ध पंजाबी गायक और संगीत आइकन सरदूल सिकंदर के निधन से दुखी हूं। उनकी अचानक मौत ने पंजाबी संगीत उद्योग में और दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों के दिलों में बड़ी जगह छोड़ दी है। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदना।' इसी तरह गायिका हर्षदीप कौर ने ट्वीट किया, 'प्रसिद्ध पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। संगीत उद्योग को भारी नुकसान। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना।'

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
भारत शर्मा
भारत शर्मा
Twitter
BA, B.Ed हूं और पत्रकारिता क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है। कई सालों तक फील्ड रिपोर्टिंग करना और पत्रकारिता क्षेत्र में तीन पुरस्कार हासिल करना बड़ी उपलब्धि रही है। डिजिटल मीडिया में भी अच्छा खासा अनुभव है। एक्सक्लूसिव स्टोरी, अपराध, राजनीति, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, परिवहन, प्रशासन, यात्रा-वृत्तांत आदि क्षेत्रों में लेखन पर मजबूत पकड़ है।
ताज़ा खबरें
पंजाब
अमरिंदर सिंह
सुखबीर सिंह बादल
ताज़ा खबरें
IPL 2022: पाटिदार-हेजलवुड की बदौलत एलिमिनेटर में जीता बैंगलोर, लखनऊ हुई बाहर
IPL 2022: पाटिदार-हेजलवुड की बदौलत एलिमिनेटर में जीता बैंगलोर, लखनऊ हुई बाहर खेलकूद
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर
इस साल बॉलीवुड में इन सितारों के पूरे हुए दस साल, जानिए कैसा रहा करियर मनोरंजन
निसान किक्स से स्कोडा कुशाक तक, ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मिड-साइज SUV
निसान किक्स से स्कोडा कुशाक तक, ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली मिड-साइज SUV ऑटो
किआ EV6 और मर्सिडीज-बेंज C-क्लास को क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
किआ EV6 और मर्सिडीज-बेंज C-क्लास को क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग ऑटो
LSG बनाम RCB, एलिमिनेटर: पाटिदार ने लगाया बेहतरीन शतक, LSG को मिला 208 का लक्ष्य
LSG बनाम RCB, एलिमिनेटर: पाटिदार ने लगाया बेहतरीन शतक, LSG को मिला 208 का लक्ष्य खेलकूद
पंजाब
कौन है विजय सिंगला और कैसे भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई?
कौन है विजय सिंगला और कैसे भ्रष्टाचार के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई? राजनीति
पंजाब: भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, ACB ने गिरफ्तार किया
पंजाब: भ्रष्टाचार के मामले में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला बर्खास्त, ACB ने गिरफ्तार किया राजनीति
भारत में रेल पटरियों को उड़ाने की साजिश रच रही पाकिस्तान की ISI- खुफिया रिपोर्ट
भारत में रेल पटरियों को उड़ाने की साजिश रच रही पाकिस्तान की ISI- खुफिया रिपोर्ट देश
केजरीवाल के साथ पंजाब का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर राव
केजरीवाल के साथ पंजाब का दौरा करेंगे विपक्षी गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे चंद्रशेखर राव राजनीति
पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास?
पटियाला सेंट्रल जेल में नवजोत सिंह सिद्धू को कैसे भुगतना होगा सश्रम कारावास? राजनीति
और खबरें
अमरिंदर सिंह
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू
जिन्होंने मेरे लिए गड्ढे खोदे अब वो 10 गुना गहरे गड्ढों में दफन हुए- नवजोत सिद्धू राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा?
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: बड़े चेहरों में कौन जीता, कौन हारा? राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: पटियाला शहर सीट से हारे अमरिंदर सिंह, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: पटियाला शहर सीट से हारे अमरिंदर सिंह, AAP प्रत्याशी ने दी मात राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे
पंजाब विधानसभा चुनाव: बहुमत के आंकड़े के पार पहुंची AAP, कांग्रेस के सभी दिग्गज पीछे राजनीति
पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिली 37 सीटें
पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमरिंदर सिंह की पार्टी को मिली 37 सीटें राजनीति
और खबरें
सुखबीर सिंह बादल
पंजाब: 30 साल बाद विधानसभा में नहीं होगा बादल परिवार का कोई सदस्य
पंजाब: 30 साल बाद विधानसभा में नहीं होगा बादल परिवार का कोई सदस्य राजनीति
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: जलालाबाद सीट से हारे सुखबीर सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात
पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम: जलालाबाद सीट से हारे सुखबीर सिंह बादल, AAP प्रत्याशी ने दी मात राजनीति
कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर बोले SAD प्रमुख- भाजपा के साथ नहीं करेंगे गठबंधन
कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान पर बोले SAD प्रमुख- भाजपा के साथ नहीं करेंगे गठबंधन राजनीति
दिल्ली: अकाली दल के सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर सहित 15 अकाली नेता गिरफ्तार
दिल्ली: अकाली दल के सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर सहित 15 अकाली नेता गिरफ्तार देश
पंजाब: अमरिंदर सिंह के घर के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, सुखबीर बादल हिरासत में
पंजाब: अमरिंदर सिंह के घर के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, सुखबीर बादल हिरासत में राजनीति
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022